EPFO Latest Update: PF जमा करना हुआ और भी आसान! EPFO ने IndusInd Bank से मिलाया हाथ

sureofficialmedia_admin
5 Min Read
EPFO new CITES digital system faces implementation challenges as officers raise concerns over PF claim delays

प्रॉविडेंट फंड (PF)को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF जमा करने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है.

EPFO ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के साथ हाथ मिलाया है. इसमें नियोक्ता (Employers) और संस्थान EPFO पोर्टल के जरिए सीधे बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर ऑनलाइन PF योगदान जमा कर सकेंगे. इससे कंपनियों के लिए हर महीने होने वाला PF का भुगतान पहले से ज्यादा तेज़, सुरक्षित और आसान हो जाएगा.

सिस्टम में क्या बदला है?

नए सिस्टम के तहत जिन कंपनियों या संस्थानों का खाता इंडसइंड बैंक में है, वो कंपनियां अब EPFO पोर्टल पर भुगतान करते समय बैंक को सीधे चुन सकेंगे. इसके बाद वो कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग, IndusDirect और INDIE for Business (MSME) जैसे बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए PF भुगतान पूरा कर सकेंगे. जबकि पहले कई मामलों में भुगतान के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच जाना पड़ता था. अब यह प्रक्रिया एक ही डिजिटल वर्कफ्लो में पूरी हो जाएगी. इससे समय भी बचेगा और प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा तेज होगी.

कंपनियों को क्या फायदा?

EPF योजना के तहत जिन संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य निधि कानून लागू होता है, उन्हें हर महीने कर्मचारियों और कंपनी दोनों का PF कंट्रीब्यूशन EPFO में जमा करना होता है. अक्सर कई कंपनियां ऐसा करने से चूक जाती हैं. जिससे उन पर ब्याज और जुर्माना भी लगता है. ऐसे में तेज और आसान डिजिटल पेमेंट सिस्टम कंपनियों के लिए काफी अहम माना जाता है. EPFO के साथ इंटीग्रेशन का फायदा कंपनियों को कई तरह से होगा. इससे उनका काम आसान भी होगा और ज्यादा सुरक्षित भी होगा.

  • EPFO पोर्टल से सीधे ऑनलाइन PF भुगतान कर सकेंगे
  • बार-बार अलग बैंकिंग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी
  • पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और तेज डिजिटल ट्रांजैक्शन
  • हर महीने किए जाने वाले PF भुगतान में कम समय लगेगा
  • MSME और कॉर्पोरेट संस्थानों के लिए खास फायदा होगा

EPFO क्यों कर रहा है ऐसे बदलाव?

पिछले काफी समय से EPFO अपने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम का लगातार विस्तार कर रहा है. इसको बेहतर और सरल बनाने की दिशा में EPFO ने कई अलग-अलग बैंकों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है, ताकि नियोक्ताओं को PF जमा करने के लिए ज्यादा विकल्प मिल सकें और पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक बन सके. इंडसइंड के साथ ये जुड़ाव EPFO की व्यापक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत हाल के महीनों में क्लेम प्रोसेसिंग, पोर्टल और दूसरी सेवाओं को भी आधुनिक बनाया गया है.

EPFO की कोशिशों का ही नतीजा है कि कर्मचारियों और कंपनियों के लिए PF से जुड़े ज्यादातर काम अब ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इनमें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेशन, PF बैलेंस चेक करना, ऑनलाइन क्लेम दाखिल करना, नॉमिनी अपडेट करना और KYC अपडेट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. अब IndusInd Bank को पेमेंट सिस्टम से जोड़ने के बाद नियोक्ताओं के लिए PF जमा करना भी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

IndusInd Bank को क्या फायदा?

इस इंटीग्रेशन से IndusInd Bank की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और मजबूत होंगी. बैंक का कहना है कि इससे बिजनेसेज और संस्थानों के लिए नियमित वैधानिक भुगतान आसान होगा और वो कॉर्पोरेट और MSME ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल बैंकिंग पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगा.

कर्मचारियों को क्या फायदा?

कर्मचारियों को इससे कोई सीधा फायदा भले ही न दिख रहा हो, लेकिन इनडायेक्टर तरीके से देखें तो उनको भी फायदा होगा. क्योंकि अगर कंपनियां समय पर PF योगदान जमा करेंगी, तो कर्मचारियों के EPF खाते में वो रकम समय पर अपडेट होगी. इससे भविष्य में क्लेम मिलने में इंटरेस्ट कैलकुलेशन में कोई दिक्कत नहीं आएगी. अक्सर हम सुनते हैं कि किसी कंपनी ने कर्मचारी के PF में कई महीने से कंट्रीब्यूशन जमा ही नहीं किया. इस नए सिस्टम से ये समस्याएं थोड़ी कम हो सकती है.

Share This Article