CIBIL Score 750+ कैसे करें? ये 7 गलतियां छोड़ दीं तो बैंक खुद ऑफर करेंगे Loan और Credit Card

sureofficialmedia_admin
12 Min Read
How to Get a CIBIL Score of 750+

अगर आपका CIBIL स्कोर 750 से कम है तो ये मानकर चलिए कि जरूरत पड़ने पर आपको बैंक लोन देने से साफ मना कर सकते हैं. अब आप कोशिश ये करेंगे कि कैसे भी करके आपका स्कोर 750 से ज्यादा हो जाए. लेकिन आपको ये नहीं मालूम कि ये होगा कैसे? क्या करें कि आपको स्कोर 750+ के ऊपर चला जाए. ऐसा करना मुश्किल नहीं है, बस इसके लिए आपको कुछ कदम उठाने होंगे.

देखिए, कुछ साल पहले तक लोग CIBIL स्कोर को लेकर बहुत ज्यादा सजग नहीं होते थे, उन्हें इसके बारे में बहुत जानकारी भी नहीं होती थी, लेकिन जैसे-जैसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा, लोगों को हर छोटी मोटी ज़रूरत के लिए आसानी से लोन मिलने लगा, विज्ञापनों और खबरों में अक्सर CIBIL स्कोर की सेहत को लेकर चर्चा दिखाई देने लगी. तब लोगों को अपना CIBIL स्कोर अच्छा बनाए रखने की भी फिक्र शुरू हुई, लेकिन ये किया कैसे जाए, क्या ट्रिक या जुगत लगाई जाए कि हमारा CIBIL स्कोर इतना अच्छा रहे कि कोई बैंक हमें लोन देने से हिचकिचाए नहीं. आज इसी को समझते हैं.

CIBIL Score क्या होता है?

CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच की एक संख्या होती है, जिसे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर तैयार किया जाता है. आपने पहले कितने लोन लिए, उनकी EMI समय पर भरी या नहीं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया और कहीं पेमेंट में चूक तो नहीं हुई, ये सभी डिटेल्स इसमें रिकॉर्ड होती हैं. इन सभी बातों का असर आपके स्कोर पर पड़ता है.

आसान शब्दों में कहें तो CIBIL स्कोर आपकी वित्तीय साख का पैमाना है या फाइनेंशियल रिपोर्ट कार्ड है. जिस तरह स्कूल में अच्छे नंबर मिलने पर आप पास हो जाते हैं, ठीक उसी तरह अच्छा CIBIL Score होने पर बैंक आप पर भरोसा करते हैं और आसानी से लोन देने को तैयार हो जाते हैं. बैंक और NBFC इसी स्कोर के आधार पर तय करते हैं कि आपको लोन देना कितना सुरक्षित है.

CIBIL स्कोर अगर अच्छा है तो लोन आसानी से मिल जाता है, साथ ही ब्याज दर भी कम रहती है. लेकिन अगर स्कोर कमजोर है, तो लोन रिजेक्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं और अगर कहीं से मिल भी जाए तो ब्याज दरें काफी ऊंची रहती है. इसलिए CIBIL को हमेशा 750+ रखना जरूरी है.

750+ स्कोर क्यों जरूरी है?

CIBIL Score को आमतौर पर इस तरह समझा जाता है-

स्कोरमतलबलोन पर असर
300-600कमजोर स्कोरमिलना मुश्किल
600-700औसत स्कोरमिल सकता है, लेकिन ज्यादा रेट पर
700-750अच्छा स्कोरमिलेगा
750-900शानदार स्कोरआसानी से मिलेगा, कम रेट पर संभव

अब सवाल ये हो सकता है कि 750 ही क्यों? ये आंकड़ा एक तरह से “गोल्डन नंबर” माना जाता है. जब आपका स्कोर इस स्तर को पार कर जाता है, तो बैंकों की नजर में आप एक जिम्मेदार कर्जदार बन जाते हैं. इसका सीधा मतलब है कि आपको लोन मिलने की संभावना कहीं ज्यादा बढ़ जाती है.

याद रहे कि ये स्कोर बहुत लंबी फाइेंशियल गतिविधियों के बाद बनता है. इसलिए जब कई बार लोग सोचते हैं कि स्कोर सिर्फ लोन लेने के वक्त काम आता है, तो ये सोच गलत है. चाहे होम लोन हो, कार लोन हो, पर्सनल लोन हो या क्रेडिट कार्ड, आपको ये सारी चीजें एकदम साफ सुधरी रखनी चाहिए. क्योंकि हर जगह यह स्कोर आपकी पहली पहचान बन जाता है.

750+ CIBIL स्कोर के फायदे

बैंक उन ग्राहकों को लोन देने में कतई नहीं हिचकिचाते जिनका CIBIL स्कोर 750 से ऊपर है. बैंक्स ऐसे लोगों को सिर्फ लोन नहीं देते बल्कि साथ में कई और फायदे भी देते हैं.

कम ब्याज पर लोन: 750+ CIBIL स्कोर मतलब ये हुआ कि ग्राहक के पास इतनी क्षमता है कि वो लोन चुका सकता है, उसका पिछला रिकॉर्ड भी बढ़िया है. इसलिए बैंक्स ऐसे ग्राहकों को कम रिस्क वाला मानते हैं, इसलिए होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन पर ब्याज दर काफी कम मिलती है.

फटाफट लोन अप्रूवल: ऐसे क्लाइंट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अप्रूवल प्रोसेस तेज हो जाता है, क्योंकि बैंक को आप पर ज्यादा भरोसा होता है

ज्यादा लोन अमाउंट: कई बार बैंक उतना लोन नहीं देता, जितने की डिमांड होती है, मगर CIBIL स्कोर अच्छा है तो ज्यादा लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

प्रीमियम क्रेडिट कार्ड ऑफर: क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है. बेहतर रिवॉर्ड्स, कैशबैक और लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाओं वाले प्रीमियम कार्ड मिल जाते हैं.

अच्छा मोलभाव: अच्छे स्कोर के साथ आप बैंक से ब्याज दर या प्रोसेसिंग फीस को कम करने के लिए कह सकते हैं

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि अपने स्कोर को 750 के ऊपर बनाए रखना एक तरह लॉन्ग टर्म प्लानिंग होनी चाहिए, न कि सिर्फ लोन के वक्त की जरूरत. क्योंकि हो सकता है तब आपका स्कोर अच्छा न हो, जब जरूरत हो.

CIBIL स्कोर को कैसे 750+ करें

अगर आपका CIBIL स्कोर खराब है तो इसके पीछे आपकी खराब वित्तीय इतिहास होगा. मतलब, आपने क्रेडिट कार्ड या लोन का ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं किया, चूक गए, डेडलाइन मिस कर गए वगैरह. मगर, घबराने की जरूरत नहीं है, आप समय के पीछे जाकर चीजें ठीक नहीं कर सकते, लेकिन आज से ही भविष्य में कोई गलती न हो, इसको जरूर कर सकते हैं. हम बात करेंगे ऐसे 5 तरीकों की जिससे आप अपना CIBIL Score धीरे-धीरे मजबूत बना सकते हैं.

  1. EMI समय पर भरें

पेमेंट हिस्ट्री आपके CIBIL Score का सबसे बड़ा हिस्सा होती है. करीब 35% वेटेज इसी पर टिका होता है. एक भी EMI मिस होने से स्कोर 50 से 100 पॉइंट तक गिर सकता है. इसलिए हर महीने की EMI तय तारीख पर या उससे पहले चुकाना सबसे जरूरी है. इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि ऑटो-डेबिट कर ले या रिमाइंडर सेट कर लें, ताकि कभी पेमेंट मिस न हो.

  1. क्रेडिट कार्ड बिल पूरा चुकाएं

अगर आप लंबे समय तक सिर्फ मिनिमम अमाउंट भरते हैं तो ये आदत तुरंत बदल डालिए. ऐसा करने से बचे हुए बिल पर 30% से 45% सालाना तक ब्याज लगता है. जिससे डिफॉल्ट का खतरा भी बढ़ जाता है. ये आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर नेगेटिव असर डालता है. कोशिश करें कि हर महीने पूरा बिल समय पर चुकाएं.

  1. क्रेडिट यूटिलाइजेशन 30% से कम रखें

इसका मतलब है कि आपकी कुल क्रेडिट लिमिट में से आप कितना इस्तेमाल कर रहे हैं. मान लीजिए कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है, तो कोशिश करें कि 30,000 रुपये से ज्यादा इस्तेमाल न करें. लिमिट को बार-बार पूरा इस्तेमाल करना यह दिखाता है कि आप क्रेडिट पर ज्यादा निर्भर हैं, जिससे स्कोर पर असर पड़ता है.

  1. CIBIL रिपोर्ट में गलती हो तो तुरंत ठीक कराएं

कई बार रिपोर्ट में गलत एंट्री आ जाती है. जैसे कोई पहले से चुकाया गया लोन बकाया दिखाना, या गलत क्रेडिट लिमिट दर्ज होना. ऐसी गलतियां स्कोर को बेवजह नीचे ले आती हैं. इसलिए साल में कम से कम एक बार अपनी फ्री CIBIL रिपोर्ट जरूर चेक करें और कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत डिस्प्यूट फाइल करें.

  1. ज्वाइंट लोन/गारंटर बनने से पहले सोचें

अगर आप किसी और के लोन में सह-आवेदक (Joint) या गारंटर बनते हैं, तो वह लोन आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में भी दर्ज होता है. अगर दूसरा व्यक्ति पेमेंट में चूक करता है, तो इसका सीधा असर आपके स्कोर पर भी पड़ता है. इसलिए किसी के लिए गारंटर बनने या ज्वाइंट लोन लेने से पहले उसकी पेमेंट क्षमता और आदतों को अच्छी तरह परख लें.

  1. पुराना क्रेडिट कार्ड बिना वजह बंद न करें

पुराना क्रेडिट कार्ड आपकी लंबी क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है, जो स्कोर के लिए फायदेमंद होती है. भले ही आप उसका इस्तेमाल कम करते हों, फिर भी उसे बंद करने के बजाय एक्टिव रखें. बीच-बीच में छोटी ट्रांजैक्शन करते रहें, ताकि कार्ड चालू रहे.

  1. बार-बार लोन अप्लाई न करें

जब भी आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक एक “हार्ड इंक्वायरी” करता है, जो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज होती है. कम समय में कई जगह लोन अप्लाई करने से यह संकेत जाता है कि आप क्रेडिट के लिए बेताब हैं, जिससे स्कोर घट सकता है. इसलिए सोच-समझकर और जरूरत पड़ने पर ही अप्लाई करें.

CIBIL स्कोर सुधरने में कितना वक्त लगेगा

स्कोर सुधारने के लिए अगर आपने इन बातों पर ध्यान दिया तो धीरे-धीरे आपका CIBIL स्कोर सुधर जाएगा. हालांकि इसमें वक्त लगता है. नीचे दी गई टेबल से आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको स्कोर कितने वक्त में सुधरने लगेगा.

क्रेडिट/लोनक्रेडिट स्कोर पर असररिकवरी टाइम (Est.)
Late EMIModerate to High Negative3–6 months (सभी EMI समय पर भरें)
Credit Card Max-OutHigh Negative4–8 months
New Loan EnquiryLow to Moderate2–3 months
Closing Old Credit AccountsModerate3–6 months
Unbalanced Credit MixLow to Moderate3–9 months
Correcting ErrorsPositive30–45 days

CIBIL Score को 750 के पार ले जाना कोई रातों-रात होने वाला काम नहीं है. आपको पूरे अनुशासन के साथ और सही फाइनेंशियल आदतों के साथ इसको हासिल करना होता है. समय पर पेमेंट करना, क्रेडिट का समझदारी से इस्तेमाल करना, और अपनी रिपोर्ट पर नजर रखना, ये तीन आदतें ही आपको धीरे-धीरे एक मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल की ओर ले जाती हैं

Share This Article