Sure Official MediaSure Official MediaSure Official Media
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
    • Privacy Policy
      • Disclaimer
Search
  • Advertise
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.
Font ResizerAa
Sure Official MediaSure Official Media
Font ResizerAa
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
Search
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
    • Privacy Policy
Follow US
  • Advertise
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.

Blinkit का लाइसेंस हुआ सस्पेंड! FDA को मिला एक्सपायर्ड सामान, कचरा और कॉकरोच

sureofficialmedia_admin
Last updated: August 13, 2026 10:46 am
sureofficialmedia_admin
Share
5 Min Read

अगर आपको भी घर बैठे-बैठ Blinkit से ऑर्डर करने की लत लग गई है कि तो ये खबर ध्यान से पढ़ लीजिए. मुंबई में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर कर दिया है. मलाड वेस्ट में ब्लिंकिट के एक स्टोर पर जांच के दौरान सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं. उसके बाद FDA ने ये सख्त कदम उठाया है. चौंकाने वाली बात ये रही कि फल-सब्जियों के स्टॉक पर बड़ी संख्या में कॉकरोच रेंगते हुए पाए गए.

Contents
FDA को जांच में क्या-क्या मिलाआम लोगों से FDA की अपील

7 अगस्त को FDA अधिकारियों की टीम एक मलाड वेस्ट में स्थित ब्लिंकिट की फैसिलिटी पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंची. जहां जांच के दौरान एक के बाद एक कई खामियां सामने आईं. ये कोई मामूली चूक नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा के बुनियादी नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है.

FDA को जांच में क्या-क्या मिला

अचानक निरीक्षण करने पहुंचे FDA अधिकारियों ने जो पाया वो किसी को भी इन क्विक कॉमर्स कंपनियों के काम करने के तौर-तरीकों पर सोचने के लिए मजबूर कर देगा. जिन फलों, सब्जियों, राशन को ग्राहक सिर्फ भरोसे पर ऑर्डर करता है, ये उसका भरोसा तोड़ने वाला है. FDA ने अपनी रिपोर्ट में जो पाया, उस पर एक नजर डालिए.

  • कॉकरोच का जमावड़ा: फल और सब्जियों के स्टॉक पर बड़ी तादाद में कॉकरोच पाए गए, जो सीधे तौर पर स्वच्छता के मानकों का उल्लंघन है
  • फर्श पर रखा खाना: कई खाने-पीने की सामग्रियां सीधे फर्श पर रखीं मिलीं, जबकि कुछ रैक्स में जंग लगी हुई थी.
  • खराब कोल्ड स्टोरेज: कोल्ड-स्टोरेज एरिया की देखरेख ठीक से नहीं हो रही थी, जिससे खाद्य सामग्री के खराब होने का खतरा बना रहता है
  • कीड़े-मकोड़ों पर काबू नहीं: पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल यानी कीड़े-मकोड़ों और चूहों को रोकने के इंतजाम भी नाकाफी पाए गए
  • एक्सपायर्ड और खराब पैकेजिंग: कुछ प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी, जबकि कुछ पैकेट डैमेज या छेड़छाड़ किए हुए नजर आए.
  • FIFO-FEFO नियमों की अनदेखी: स्टोर में सामान को “फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट” (FIFO) और “फर्स्ट एक्सपायरी, फर्स्ट आउट” (FEFO) के हिसाब से सही तरीके से – व्यवस्थित नहीं किया गया था, यानी पुराना सामान पहले नहीं बेचा जा रहा था.
  • कचरा प्रबंधन में भी कमी: वेस्ट मैनेजमेंट के तरीके भी संतोषजनक नहीं पाए गए
  • कर्मचारियों की सेहत पर सवाल: खाना हैंडल करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल टेस्ट और हेल्थ रिकॉर्ड्स भी अधूरे मिले, वहीं उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा किट (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) भी ठीक से मुहैया नहीं कराई जा रही थी.

लाइसेंस पर लगी रोक, अब आगे क्या

इन तमाम खामियों के आधार पर FDA ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 32(3) के तहत ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (Blink Commerce Private Limited) का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंशन ऑर्डर में साफ कहा गया है कि जब तक आगे के निर्देश नहीं मिलते, तब तक इस स्टोर पर खाद्य कारोबार से जुड़ा कोई भी काम बंद रहेगा.

FDA चला रहा है मुहिम

ब्लिंकिट पर हुई ये कार्रवाई कोई इकलौती नहीं है, बल्कि ये महाराष्ट्र FDA के एक बड़े अभियान का हिस्सा है, जो कि कमिश्नर तुकाराम मुंढे की अगुवाई में चलाई जा रही है. जिसका मकसद शहर में फूड सेफ्टी के मानकों को सख्ती से लागू करवाना है. 25 मई से 31 जुलाई के बीच FDA ने मुंबई भर के 3,137 होटल, रेस्टोरेंट, खाने-पीने की दुकानों और दूसरे फूड एस्टेब्लिशमेंट्स का निरीक्षण किया.

  • 764 प्रतिष्ठानों को सुधार के नोटिस जारी किए गए
  • 165 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए
  • करीब 28.66 लाख किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी कीमत लगभग 55.72 करोड़ रुपये आंकी गई, जब्त या नष्ट की गई

आम लोगों से FDA की अपील

इस पूरी कार्रवाई के बीच FDA ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है. विभाग ने कहा है कि अगर किसी को अपने आसपास खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना दें. FDA ने साफ शब्दों में कहा है कि खाने की गुणवत्ता और सफाई से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Sure Official MediaSure Official Media
Follow US
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?