IPO में खरीदे सिर्फ 2 शेयर और बन गए करोड़पति! मिला 3,155 गुना रिटर्न

sureofficialmedia_admin
6 Min Read
Just 2 Apple Shares at IPO Turned This Investor Into a Crorepati;

शेयर बाज़ार में हमेशा कहा जाता है कि लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, ये कोई आदर्श वाक्य या रटी रटाई थ्योरी नहीं बल्कि बेहद प्रैक्टिकल अप्रोच है. जिसे एक नहीं कई बार साबित किया जा चुका है. अब दुनिया की जानी मानी कंपनी Apple को ही ले लीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार एप्पल का शेयर आज जिस मुकाम पर खड़ा है, वहां तक पहुंचने में उसने अपने शुरुआती निवेशकों को बेइंतहा दौलत बनाकर दी है. खास बात ये है कि इसके लिए बहुत बड़ी रकम लगाने की भी ज़रूरत नहीं थी, सिर्फ दो शेयर खरीदने वाला भी आज करोड़पति बन चुका होगा.

लिस्टिंग की साधारण कहानी

एप्पल कंपनी 12 दिसंबर, 1980 को शेयर बाज़ार में लिस्ट हुई थी, उस वक्त इसका इश्यू प्राइस सिर्फ 22 डॉलर प्रति शेयर था. यानी अगर किसी निवेशक ने उस दिन सिर्फ दो शेयर खरीदे होते, तो उसे 44 डॉलर का निवेश करना पड़ता. लेकिन पिछले करीब 46 सालों में एप्पल ने जो सफर तय किया है, उसने इस छोटी सी शुरुआती रकम को असाधारण दौलत में बदल दिया है.

स्टॉक स्प्लिट्स ने कैसे बदला खेल

इस पूरी कहानी को समझने के लिए एक अहम पहलू जानना ज़रूरी है, स्टॉक स्प्लिट. जब कोई कंपनी अपने शेयर को स्प्लिट करती है, तो निवेशक के पास मौजूद शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जबकि उसके कुल निवेश की वैल्यू में तुरंत कोई बदलाव नहीं आता. एप्पल ने अपने लिस्टिंग के बाद से अब तक पांच बार अपने शेयरों को स्प्लिट किया है और ये जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है.

साल 1987 में 2-फॉर-1 स्प्लिट
साल 2000 में 2-फॉर-1 स्प्लिट
साल 2005 में 2-फॉर-1 स्प्लिट
साल 2014 में 7-फॉर-1 स्प्लिट
साल 2020 में 4-फॉर-1 स्प्लिट

अगर इन सभी स्प्लिट्स को आपस में गुणा करें (2×2×2×7×4), तो कुल मिलाकर एक शेयर आज 224 शेयरों में तब्दील हो चुका है. यानी 1980 में खरीदा गया एप्पल का एक शेयर, आज की तारीख में 224 शेयरों के बराबर हो गया है. इसका सीधा मतलब ये है कि 22 डॉलर का इश्यू प्राइस, स्प्लिट-एडजस्टेड आधार पर आज घटकर करीब 0.10 डॉलर यानी 10 सेंट प्रति शेयर के आसपास रह जाता है.

सिर्फ 2 शेयरों ने कैसे बनाया करोड़पति

अब ज़रा हिसाब लगाते हैं. अगर किसी निवेशक ने 1980 में एप्पल के सिर्फ दो शेयर 44 डॉलर में खरीदे होते, तो सभी स्प्लिट्स के बाद आज उसके पास कुल 448 शेयर होते, क्योंकि 1 शेयर अब 224 शेयरों के बराबर हो चुका है

18 अगस्त, 2026 को एप्पल का शेयर करीब 310 डॉलर पर था. इस भाव के हिसाब से 448 शेयरों की कुल कीमत बनती है लगभग 1,38,800 डॉलर. जो कि करीब 3,155 गुना रिटर्न होता है, जबकि प्रतिशत में 3.15 लाख प्रतिशत रिटर्न होता है.

अब अगर इसे मौजूदा डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट जो कि करीब 95.7 रुपये प्रति डॉलर के आसपास चल रही है, बदलें तो ये रकम भारतीय रुपये में तब्दील होकर करीब 1.32 करोड़ रुपये हो जाती है. यानी सिर्फ 44 डॉलर का निवेश, आज बदलकर करीब सवा करोड़ रुपये से भी ज़्यादा हो चुका होता.बिना किसी अतिरिक्त निवेश के, सिर्फ लंबे समय तक शेयर पकड़े रखने भर से.

अगर 1,000 डॉलर का निवेश किया होता

अगर आपने उस समय सिर्फ 1,000 डॉलर एप्पल के शेयर में लगाए होते तो स्टॉक स्प्लिट्स के बाद आपके पास करीब 10,182 शेयर होते. 18 अगस्त 2026 के भाव पर इनकी वैल्यू करीब 31.6 लाख डॉलर होती. भारतीय रुपये में कन्वर्ट करने पर ये रकम 30.24 करोड़ रुपये बैठती.

गौर करने वाली बात ये भी है कि ये कैलकुलेशन सिर्फ शेयर प्राइस और स्टॉक स्प्लिट्स पर की गई है, इसमें एप्पल की ओर से मिलने वाला डिविडेंड या री-इन्वेस्ट के फायदे शामिल नहीं हैं. क्योंकि तब फाइनल रकम इससे भी ज्यादा हो सकती थी

तो Apple की यह कहानी हमें क्या बताती है? यही कि लंबे समय तक किसी मजबूत बिजनेस में निवेशित रहने से कंपाउंडिंग कितनी बड़ी वेल्थ बना सकती है

इससे क्या सीख मिलती है

आज की तारीख में एप्पल का मार्केट कैप 4.52 ट्रिलियन डॉलर है. एप्पल के इस सफर से एक बड़ा सबक मिलता है कि शेयर मार्केट तुक्का मारने, एक या दो दिन के मुनाफे और लालच के लिए नहीं, बल्कि धैर्य और लंबी अवधि का खेल है. बेशक, हर कंपनी एप्पल जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाती, और अतीत का प्रदर्शन भविष्य की गारंटी नहीं होता, लेकिन ये कहानी इस बात की मिसाल ज़रूर है कि सही कंपनी में समय रहते किया गया छोटा सा निवेश भी, दशकों बाद कितनी बड़ी दौलत में तब्दील हो सकता है.

Share This Article