Sure Official MediaSure Official MediaSure Official Media
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
    • Privacy Policy
      • Disclaimer
Search
  • Advertise
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.
Font ResizerAa
Sure Official MediaSure Official Media
Font ResizerAa
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
Search
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
    • Privacy Policy
Follow US
  • Advertise
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.

JSW MG की Hector Tomahawk EV लॉन्च, 517 किमी की रेंज, कीमत सिर्फ ₹19.49 लाख

sureofficialmedia_admin
Last updated: August 26, 2026 2:12 pm
sureofficialmedia_admin
Share
8 Min Read

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में तहलका मचाने के लिए JSW MG Motor India ने लॉन्च की है Hector Tomahawk EV. ये 3-Row इलेक्ट्रिक SUV है, इस इलेक्ट्रिक कार को अपने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया गया है. अगर आप कोई इलेक्ट्रिक SUV लेने का मन बना रहे हैं तो क्या ये SUV आपको लेनी चाहिए. ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप फैसला कर सकते हैं.

Contents
MG की ADAPT आर्किटेक्चर वाली पहली कारकितनी है कीमत?BaaS मॉडल को समझिए3 वेरिएंट के साथ लॉन्चडिजाइन और लुक्स में क्या खास है?5-सीटर में बड़ा बूट, 7-सीटर में काफी जगह517 किमी तक की रेंज35 मिनट में 80% तक चार्जदूसरी EV को भी कर सकेगी चार्ज

MG की ADAPT आर्किटेक्चर वाली पहली कार

Hector Tomahawk EV की एक खासियत ये भी है कि ये भारत में MG की ADAPT आर्किटेक्चर पर बेस्ड पहली कार है. कंपनी इसे ऐसे समय में लेकर आई है, जब भारतीय बाजार में 3-रो इलेक्ट्रिक SUV की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है. इस SUV का मुकाबला सीधे तौर पर Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा.

अब समझिए कि ADAPT क्या है, जिस पर इतना जोर दिया जा रहा है. इसका फुल फॉर्म है “Advanced Drive Architecture Platform Technology”. ये MG का एक बिल्कुल नया, इंटेलिजेंट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर है जिसे बदलती ग्राहक ज़रूरतों और तेज़ी से बदलते मोबिलिटी ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

आमतौर पर कार कंपनियां अलग-अलग तरह की गाड़ियों- जैसे पेट्रोल, EV, हाइब्रिड के लिए अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म बनाती हैं, लेकिन ADAPT की खासियत ये है कि ये एक ही आर्किटेक्चर पर कई तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है, जिसमें बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV), प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और रेंज-एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल (REEV) शामिल हैं. यानी एक ही बेस पर MG आगे चलकर पूरी EV, हाइब्रिड चाहे PHEV रेंज खड़ी कर सकती है.

कितनी है कीमत?

जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19.49 लाख रखी गई है. इस ऑप्शन के साथ ये इलेक्ट्रिक SUV आपको ₹13.99 लाख की शुरुआती कीमत में भी मिल सकती है, लेकिन इसके साथ बैटरी इस्तेमाल करने के लिए ₹4.99 प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा. मुंबई में इसका ऑन-रोड प्राइस करीब ₹20.56 लाख से ₹24.78 लाख के बीच बताया गया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है

MG's New Electric SUV Hector Tomahawk EV Launched: 517km Range, ₹19.49 Lakh Starting Price"
MG's New Electric SUV Hector Tomahawk EV Launched: 517km Range, ₹19.49 Lakh Starting Price"

BaaS मॉडल को समझिए

Tomahawk EV की सबसे ज्यादा चर्चा शायद इसकी BaaS pricing को लेकर होगी. सामान्य मॉडल में SUV की शुरुआती कीमत ₹19.49 लाख है, लेकिन Battery-as-a-Service मॉडल चुनने पर शुरुआती कीमत घटकर ₹13.99 लाख हो जाती है.

इसके बदले ग्राहक को बैटरी के इस्तेमाल के लिए ₹4.99 प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा. इस मॉडल का फायदा उन ग्राहकों को हो सकता है जो शुरुआत में कार खरीदने पर कम पैसा खर्च करना चाहते हैं, लेकिन खरीदने से पहले ये हिसाब लगाना जरूरी होगा कि आपकी सालाना ड्राइविंग कितनी है और लंबे समय में बैटरी रेंटल के रूप में कितना खर्च आएगा.

3 वेरिएंट के साथ लॉन्च

MG ने Tomahawk EV को 3 वेरिएंट्स में उतारा है. Excite, Exclusive और Essence. कस्टमर्स को इसमें 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शंस मिलेंगे. 5-सीटर ऑप्शन सिर्फ Essence वेरिएंट में ही है, जबकि Excite और Exclusive को 7-सीटर के साथ पेश किया गया है.

डिजाइन और लुक्स में क्या खास है?

पहली नजर में Hector Tomahawk EV का डिजाइन काफी मॉडर्न और SUV जैसा दिखाई देता है. कंपनी के मुताबिक इसका डिजाइन विदेशों में बिकने वाली Starlight 560 से काफी मिलता-जुलता है. फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प और LED DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) दिए गए हैं. दोनों हेडलैम्प्स के बीच चमकता हुआ MG logo इसे अलग पहचान देता है.नीचे की तरफ ब्लैक फिनिश वाला फ्रंट हिस्सा SUV को ज्यादा दमदार लुक देता है. Tomahawk EV की लंबाई 4,745 mm, चौड़ाई 1,850 mm और ऊंचाई 1,770 mm है.इसका व्हीलबेस 2,810 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है.

5-सीटर में बड़ा बूट, 7-सीटर में काफी जगह

अगर आप कार को परिवार के इस्तेमाल के लिए देख रहे हैं तो इसका बूट स्पेस भी जरूरी है. 5-सीटर मॉडल में 610 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. दूसरी row को फोल्ड करने पर ये बढ़कर 1,053 लीटर हो जाता है. 7-सीटर मॉडल में सभी सीटें इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस 192 लीटर है. वहीं तीसरी row को फोल्ड करने पर यह बढ़कर 528 लीटर हो जाता है. यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में 5-सीटर ज्यादा फिट रहेगी, जबकि 7-सीटर का फायदा ज्यादा यात्रियों को बैठाने में मिलेगा.

517 किमी तक की रेंज

Tomahawk EV में 69.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कुछ जगहों पर इसे 62.9 kWh भी बताया गया है. इसलिए खरीदारी से पहले आपको इसे चेक करना होगा.
इसमें परमानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जो करीब 150 kW यानी 204 hp की power और 310 Nm का पीक टॉर्क देती है.MG का दावा है कि SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किलोमीटर चल सकती है. 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में इसे करीब 8.2 सेकेंड लगते हैं.

35 मिनट में 80% तक चार्ज

चार्जिंग के मामले में इसमें CCS2 पोर्ट दिया गया है, जो 90kW तक की DC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी के मुताबिक, इससे बैटरी 30% से 80% तक सिर्फ 35 मिनट में चार्ज हो सकती है. वहीं 7.4kW के AC चार्जर से 10% से 100% चार्ज होने में लगभग 12.5 घंटे लगेंगे. इसके साथ 15A सॉकेट के लिए एक पोर्टेबल चार्जर भी दिया जा रहा है.

दूसरी EV को भी कर सकेगी चार्ज

Tomahawk EV की सबसे दिलचस्प खूबियों में से एक इसकी V2L और V2V कैपिबिलिटी है. V2L यानी Vehicle-to-Load की मदद से कार की बैटर से दूसरे इलेक्ट्रिकल डिवाइसेज को पावर दे सकती है. जैसे कि – अगर आप कहीं बाहर घूमने गए तो इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट भी चला सकते हैं. V2V यानी Vehicle-to-Vehicle के जरिए Tomahawk EV दूसरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी चार्ज कर सकती है

लेकिन MG ने इससे एक कदम आगे जाते हुए Vehicle-to-Home यानी V2H कैपिबिलिटी की भी बात कही है. कंपनी कहती है कि Tomahawk EV भारत में V2H कैपिबिलिटी वाली पहली गाड़ी है. 2-वे चार्जिंग टेक्नोलॉजी के जरिए इसकी बैटरी से घर के कुछ इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज भी चलाए जा सकते हैं. यह फीचर भविष्य में EV को सिर्फ सफर करने का साधन नहीं बनाएंगे, बल्कि एक तरह के मोबाइल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के रूप में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे.

बुकिंग शुरू हो चुकी है और सितंबर 2026 से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. ऐसे में आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि Hector Tomahawk EV भारतीय EV बाजार में Mahindra और Kia जैसे कंपटीटर्स के सामने कितना मजबूत प्रदर्शन करती है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Sure Official MediaSure Official Media
Follow US
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?