प्राइमरी मार्केट के लिए ये हफ्ता भी काफी हलचल भरा रहने वाला है. इस हफ्ते 7 IPO खुल रहे हैं, जिनमें से 3 मेनबोर्ड है और बाकी 4 SME IPO हैं. इसके अलावा, 8 कंपनियां ऐसी हैं जो इस हफ्ते लिस्ट भी होंगी. इनमें से कुछ का सब्सक्रिप्शन पूरा हो चुका है. इन 8 इश्यू में से 5 मेनबोर्ड IPO हैं.3 Mainboard IPOs जो इस हफ्ते खुलेंगे
इस हफ्ते खुलने वाले 3 IPOs में से एक आज खुल रहा है, बाकी दो 1 सितंबर, 2026 को खुलेंगे. ये तीनो इश्यू मिलकर 1263 करोड़ रुपये जुटाने की योजना के साथ लॉन्च हो रहे हैं.
1- Purple Style Labs IPO
Purple Style Labs Limited एक फैशन कंपनी है, यह कंपनी Pernia’s Pop-Up Shop के नाम से जानी जाती है. इसका इश्यू आज यानी 31 अगस्त से खुला है, और 2 सितंबर तक खुला रहेगा. ये पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. जिसमें 1.8 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे, जिसकी वैल्यू 680 करोड़ रुपये होगी. इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है.
इसका प्राइस बैंड 546-575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इश्यू का लॉट साइज 26 शेयरों का है, रिटेल निवेशकों के लिए अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश की राशि ₹14,950 रुपये होगी. इसकी लिस्टिंग NSE और BSE पर 7 सितंबर को होने का अनुमान है.
क्या करती है कंपनी
कंपनी अगस्त 2015 में शुरू हुई थी. इसकी पैरेंट कंपनी का नाम है Pernia’s Pop-Up Shop. ये लग्जरी फैशन प्रोडक्ट्स बेचती है. जैसे महिलाओं के कपड़े, पुरुषों के कपड़े, ज्वेलरी, एक्सेसरीज़ और बच्चों के कपड़े. कंपनी खासतौर पर शादी और खास मौकों पर पहने जाने वाले कपड़ों पर ज़्यादा फोकस करती है.
31 मार्च 2026 तक, कंपनी 1,109 अलग-अलग डिज़ाइनर ब्रांड्स से सामान लेती है। इनमें सीमा गुजराल, अनुश्री रेड्डी, अमित अग्रवाल, रोहित गांधी और राहुल खन्ना जैसे मशहूर डिज़ाइनर शामिल हैं.
31 मार्च 2026 तक, कंपनी के दुनियाभर में 14 स्टोर्स हैं, इनमें से 12 भारत में हैं, और एक-एक लंदन और न्यूयॉर्क में है. साल 2024 से 2026 के बीच, कंपनी ने 2,00,000 से ज़्यादा ग्राहकों को सामान बेचा. सिर्फ साल 2026 में ही कंपनी ने कुल 721.562 करोड़ रुपये का सामान बेचा, जिसे GMV कहते हैं.
2- Rays of Belief IPO
Rays of Belief Ltd, जो “Mom’s Belief” ब्रांड के नाम से अपने प्रोडक्ट्स बेचती है, 1 सितंबर को अपना IPO लॉन्च करने जा रही है. इस IPO का प्राइस बैंड 227- 239 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. 3 सितंबर को ये इश्यू बंद होगा. 31 अगस्त को एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है.
इस IPO के तहत कंपनी 52.30 लाख नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का इश्यू साइज 125 करोड़ रुपये है. 62 शेयरों का लॉट साइज है, रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम 14,818 रुपये लगाने होंगे.
कंपनी करती क्या है?
Rays of Belief की शुरुआत 2017 में हुई थी. ये एक ऐसी कंपनी है जो मुनाफा भी कमाती है और समाज सेवा का काम भी करती है. ये कंपनी उन बच्चों की मदद करती है, जिन्हें ऑटिज़्म, ADHD, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक अक्षमता, सीखने में दिक्कत (Learning Disabilities) या विकास में देरी (Developmental Delays) जैसी समस्याएं होती हैं. कंपनी हर बच्चे की ज़रूरत के हिसाब से खास ट्रीटमेंट प्लान बनाती है. इसने अपना पहला सेंटर 2018 में गुड़गांव में खोला था, और अब “Mom’s Belief” नाम से यह पूरे भारत में 136 सेंटर चला रही है. ये सेंटर देश के 57 शहरों और 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, और खासतौर पर छोटे शहरों (Tier 2 cities) में भी अच्छी मौजूदगी रखते हैं.
3- Deepa Jewellers IPO
Deepa Jewellers Ltd. एक ज्वेलरी कंपनी है, जो सोने और हीरे के गहने बनाती और सप्लाई करती है. इसका इश्यू 1 सितंबर से खुलेगा, और 3 सितंबर तक खुला रहेगा. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं. फ्रेश इश्यू के ज़रिए कंपनी 250 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि OFS के तहत प्रमोटर्स 1.18 करोड़ शेयर बेचेंगे, जिनकी वैल्यू करीब 209.7 करोड़ रुपये होगी. कुल मिलाकर यह इश्यू 460 करोड़ रुपये का है.
इसका प्राइस बैंड ₹168-177 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इश्यू का लॉट साइज 84 शेयरों का है, रिटेल निवेशकों के लिए अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश की राशि 14,868 रुपये होगी. इसकी लिस्टिंग NSE और BSE पर 8 सितंबर को होने का अनुमान है.
क्या करती है कंपनी
कंपनी 2016 में शुरू हुई थी. यह हैदराबाद बेस्ड कंपनी है, जो 22 कैरेट हॉलमार्क वाली सोने की ज्वेलरी बनाती और सप्लाई करती है. यह सीधे ग्राहकों को नहीं बेचती, बल्कि एक B2B (बिज़नेस-टू-बिज़नेस) कंपनी है. यानी यह बड़े ज्वेलरी रिटेल चेन और दुकानों को माल सप्लाई करती है, जैसे Joyalukkas India, Kalyan Jewellers और Lalithaa Jewellery Mart। कंपनी की खासियत है कमरबंद (vaddanam) और CNC मशीन से कटी बांगड़ियां बनाना.
कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में फैला हुआ है. कंपनी का प्रोडक्शन आउटसोर्स मॉडल पर आधारित है, यानी यह खुद फैक्ट्री नहीं चलाती बल्कि डिज़ाइनिंग और सोर्सिंग पर फोकस करती है.
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 104.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 158.2% ज़्यादा है. इसी दौरान कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) 1,926.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से 37.9% ज़्यादा है.
4 SME IPO
Phychem Technologies IPO
- IPO 31 अगस्त 2026 से लेकर 2 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा
- इसका प्राइस बैंड ₹51 से ₹54 प्रति शेयर तय किया गया है
- यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है
- इश्यू साइज 14.58 करोड़ रुपये है, 27 लाख नए शेयर जारी होंगे
- अलॉटमेंट 3 सितंबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है
- शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होगी, संभावित लिस्टिंग 7 सितंबर 2026 है
Shanti Inorganics IPO
- IPO 31 अगस्त 2026 से लेकर 2 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा
- ये एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसकी कुल वैल्यू ₹47.24 करोड़ है
- पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, 57 लाख नए शेयर जारी होंगे, OFS) नहीं है
- प्राइस बैंड 79-83 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है
Ashutosh Fibre IPO
- IPO 31 अगस्त 2026 से लेकर 2 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा
- बुक बिल्ट इश्यू है, जिसकी कुल वैल्यू ₹56.35 करोड़ है
- पूरा फ्रेश इश्यू है, 61.25 लाख नए शेयर जारी होंगे OFS नहीं है
- इसका प्राइस बैंड 87-92 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है
Farm Peace IPO
- IPO 1 सितंबर 2026 से 3 सितंबर 2026 के बीच खुला रहेगा
- ये एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसकी कुल वैल्यू ₹32.00 करोड़ है
- इसका फाइनल इश्यू प्राइस ₹59 प्रति शेयर तय किया गया है
- पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, 54.24 लाख नए शेयर जारी

