₹10,000 की SIP से 20 साल में कैसे बनेंगे 1 करोड़ की जगह 2 करोड़! सिर्फ एक काम करना है

sureofficialmedia_admin
4 Min Read
₹10,000 SIP, 20 Years, One Simple Tweak — And Your Corpus Doubles

Step-UP SIP: अगर आप भी हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू करके ये सोच रहे हैं कि 20 साल बाद एक अच्छा-खासा फंड बन जाएगा, तो ज़रा रुकिए , क्योंकि सिर्फ SIP शुरू कर देना काफी नहीं है. असली जादू इस बात में है कि आप उसे सालों-साल कैसे बढ़ाते हैं.

म्यूचुअल फंड SIP आज के दौर में निवेश का सबसे आसान और भरोसेमंद ज़रिया बन चुका है. लोग अब पहले से कहीं ज़्यादा जागरूक हैं और अपनी कमाई का एक हिस्सा नियमित रूप से SIP में लगा रहे हैं, लेकिन SIP के भीतर एक ऐसा फीचर छिपा है, जिसके बारे में ज़्यादातर लोग सोचते ही नहीं, और यही एक फीचर लंबी अवधि में आपके कॉर्पस में ज़मीन-आसमान का फर्क पैदा कर सकता है.

इसका नाम है स्टेप-अप SIP. सुनने में यह मामूली-सा बदलाव लगता है, लेकिन असर इतना बड़ा होता है कि एक जैसी सैलरी और एक जैसी SIP से शुरुआत करने वाले दो लोग, 20 साल बाद बिल्कुल अलग फाइनेंशियल दुनिया में खड़े मिल सकते हैं. समझते हैं इसे मनोज और विनोद नाम के दो भाइयों की कहानी से.

दोनों भाइयों की उम्र 30 साल थी. दोनों ने तय किया कि वो हर महीने ₹10,000 की SIP करेंगे. दोनों ने एक ही समय में SIP की शुरुआत कर दी. लेकिन 20 साल बाद मनोज के पास करीब 1 करोड़ रुपये ही थे, लेकिन विनोद के पास उससे दोगुना करीब 2 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए. आप सोच रहे होंगे ये कैसे हुआ. SIP की रकम बराबर है, निवेश की अवधि बराबर है, दोनों को रिटर्न भी बराबर ही मिला, तो फिर कॉर्पस में इतना बड़ा फर्क कैसे.

मनोज की SIP का कैलकुलेशन

सिर्फ एक बदलाव से. मनोज ने इन 20 सालों के दौरान सिर्फ 10,000 रुपये की SIP कभी नहीं बढ़ाई. उसकी सैलरी बढ़ी, लेकिन SIP वहीं कही वहीं रही. 12% के अनुमानित रिटर्न पर मनोज के पास 20 साल में जो रकम इकट्ठा हुई वो थी 91,98,574 रुपये या करीब 92 लाख रुपये, जिसमें रिटर्न 67,98,574 रुपये है और निवेश की रकम 24 लाख रुपये है.

SIP की रकम₹10,000
अनुमानित रिटर्न12%
निवेश की अवधि20 साल
कुल निवेश₹24,00,000
अनुमानित रिटर्न₹67,98,574
कुल कॉर्पस₹91,98,574

विनोद की SIP का कैलकुलेशन

मगर विनोद ने हर साल अपनी सैलरी बढ़ने के साथ-साथ अपनी SIP की रकम को भी 10% बढ़ा दिया. यानी पहले साल ₹10,000 महीना, अगले साल ₹11,000, फिर ₹12,100, उसके बाद ₹13,310, और इसी तरह हर साल SIP बढ़ती चली गई. विनोद का भी अनुमानित रिटर्न 12% ही है, लेकिन उसको 20 साल बाद मिलते हैं 1,98,89,536 रुपये यानी करीब 2 करोड़ रुपये. जिसमें निवेश की रकम है 68.73 लाख रुपये और अनुमानित रिटर्न है 1.30 करोड़ रुपये.

SIP की रकम₹10,000
अनुमानित रिटर्न12%
अवधि20 साल
सालाना स्टेप-अप10%
कुल निवेश₹68,73,432
अनुमानित रिटर्न₹1,30,16,104
कुल कॉर्पस₹1,98,89,536

तो आपने देखा, सिर्फ एक छोटे से बदलाव की वजह से दोनों भाइयों को मिलने वाले कॉर्पस में कितना बड़ा अंतर आ गया. इसलिए आप सिर्फ SIP करके ये न सोचें कि आपका काम खत्म हो गया, बल्कि उसे कैसे ज्यादा से ज्यादा कॉर्पस में बदला जाए ये सोचें. Step-up SIP लंबी अवधि में फिक्स्ड SIP से बहुत बड़ा कॉर्पस बना सकती है.

Share This Article