NSE IPO Update: इसी महीने होगी NSE की लिस्टिंग; 11 सितंबर को प्राइस बैंड का होगा ऐलान!

sureofficialmedia_admin
4 Min Read
NSE IPO News: Price Band May Be Announced Next Week; Listing Likely in September

NSE IPO News: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज National Stock Exchange यानी NSE के IPO को लेकर इंतज़ार अब खत्म होने को है. CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, NSE को अगले हफ्ते मार्केट रेगुलेटर से IPO के लिए मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद एक्सचेंज अपना अपडेटेड प्रोस्पेक्टस दाखिल कर सकता है.

CNBC-TV18 ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि NSE 11 सितंबर को अपने IPO के प्राइस बैंड का ऐलान कर सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज का मैनेजमेंट 25 सितंबर को शेयर बाजार में NSE की लिस्टिंग को लक्ष्य लेकर चल रहा है. हालांकि, ये तारीखें CNBC-TV18 ने सिर्फ सूत्रों के हवाले से बताईं हैं, इन तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

NSE IPO में क्या हो रहा है?

NSE ने इस साल जून में SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP दाखिल किया था. ये IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा. IPO में कोई फ्रेश इश्यू कंपोनेंट नहीं है, यानी NSE नए शेयर जारी करके पैसा नहीं जुटा रहा है. DRHP के मुताबिक, IPO में अधिकतम 14.89 करोड़ NSE शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा. ये NSE की पेड अप इक्विटी कैपिटल का करीब 6% हिस्सा है. चूंकि ये पूरी तरह से OFS है, इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा NSE के पास नहीं जाएगा. शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरहोल्डर्स को IPO से मिला पैसा मिलेगा.

30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है IPO

NSE के IPO को भारतीय कैपिटल मार्केट के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू में से एक माना जा रहा है. बाजार के मुताबिक IPO का साइज़ करीब 30,000 करोड़ रुपये हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो NSE का IPO भारत के सबसे बड़े IPOs की फेहरिस्त में शामिल हो सकता है. हालांकि, अंतिम इश्यू साइज NSE की ओर से तय किए जाने वाले प्राइस बैंड और ऑफर किए जाने वाले शेयरों की संख्या पर निर्भर करेगा.

कौन बेच रहा है NSE के शेयर?

NSE के DRHP के मुताबिक IPO में कई मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इनमें SBI, SBI Capital Markets, MS Strategic (मॉरिशस), Canada Pension Plan Investment Board, Aranda Investments (मॉरिशस), Stock Holding Corporation of India, Bank of Baroda, New India Assurance, United India Insurance, General Insurance Corporation of India और National Insurance Company शामिल हैं.

पहले क्या था अनुमानित वैल्युएशन?

NSE के वैल्युएशन और IPO प्राइस को लेकर इससे पहले भी रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. अगस्त में CNBC-TV18 की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया था कि NSE करीब 5.2 लाख करोड़ से 5.3 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर IPO ला सकता है, उस समय बताया गया था कि इसका प्राइस बैंड 2,100–2,300 रुपये प्रति शेयर हो सकता है.

NSE IPO के रास्ते में सबसे बड़ी दिक्कत भी अब हट गई है. 3 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने NSE से जुड़े को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामलों में SEBI की अपीलों को खारिज कर दिया. इससे NSE के लंबे समय से अटके IPO के लिए एक बहुत बड़ी कानूनी रुकावट भी खत्म हो गई है.

इससे ठीक पहले NSE ने SEBI के साथ रेगुलेटरी मामलों के सेटलमेंट के लिए कुल ₹1,491.21 करोड़ की रकम से जुड़े सेटलमेंट प्रोसेस को पूरा किया था. जुलाई में NSE ने इसकी आखिरी किस्त करीब ₹714.74 करोड़ SEBI को चुकाई थी.

Share This Article