September FD Rates: सीनियर सिजिटंस मिल रहा बम्पर फायदा! ये बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहे हैं 8-8.5% तक ब्याज

sureofficialmedia_admin
9 Min Read
Senior Citizens FD Rates: These Banks Are Offering Up to 8 Point 5 percent Interest in September

सीनियर सिटिजंस के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है कि वो अपने पैसों को कहां पर निवेश करें, जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न तो मिले ही साथ ही उनके पैसों को लेकर जोखिम भी कम से कम हो. ऐसे में Fixed Deposit यानी FD एक अच्छा विकल्प साबित होता है. कई बैंक्स सीनियर सिटिजंस को FD पर अच्छा रिटर्न भी देते हैं, जो कि 8.5% तक होता है. चलिए ऐसे ही कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक्स और सामान्य बैंकों के FD रेट्स के बारे में जानते हैं.

स्मॉल फाइनेंस बैंक के FD रेट्स

सबसे पहले हम कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD स्कीम्स के बारे में जानेंगे जो 8%-8.5% तक ब्याज दे रहे हैं. हालांकि ये ब्याज हर FD पर नहीं मिल रहा है, ब्याज दर इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने समय के लिए FD कर रहे हैं और कौन सा FD प्रोडक्ट चुन रहे हैं.

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
5 साल की टैक्स सेवर FD पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजंस को 8.5% का ब्याज ऑफर कर रहा है. ये सुविधा 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है. ये फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती है. यानी इस FD में निवेश करने के बाद 5 साल तक पैसा नहीं निकाल सकेंगे.

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की 17 अगस्त 2026 से लागू रेट कार्ड के मुताबिक, सीनियर सिटिजंस को 800 दिन की FD पर 8.5% ब्याज मिल रहा है. ये दर 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट पर ही मिलेगी. यानी अगर आप 800 दिन से कम या ज्यादा अवधि चुनते हैं, तो ब्याज दर अलग हो सकती है. इसलिए FD खोलते समय सिर्फ 8.5% की दर देखकर फैसला लेने के बजाय यह देखना जरूरी है कि आपकी चुनी हुई अवधि ठीक 800 दिन की है या नहीं.

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
Jana Small Finance Bank में सीनियर सिटिजंस को कुछ चुनिंदा अवधि पर 8.3% तक ब्याज मिल रहा है. 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक की FD पर 8.3% की दर है. वहीं 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक की अवधि पर 8% ब्याज दिया जा रहा है. ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर लागू हैं.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1 सितंबर 2026 से लागू दरों के मुताबिक, सीनियर सिटिजंस को 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने तक की FD पर 8.3% ब्याज मिल रहा है, जो कि बैंक की तरफ से दिया जाने वाला सबसे ज्यादा इंटरेस्ट है. 2 साल की FD पर सीनियर सिटिजंस को 8.05% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजंस को 666 दिन की FD पर 8.25% ब्याज दे रहा है. इसके अलावा 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक की FD पर 8% ब्याज दिया जा रहा है.

रेगुलर बैंक के FD रेट्स

ये तो रहे कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक जो आपको 8% से ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं, मगर आप स्मॉल फाइनेंस बैंकों की बजाय रेगुलर बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं तो ये भी कर सकते हैं. कई बैंक हैं जो सीनियर सिटिजंस को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7% से लेकर के 8.5% तक ब्याज ऑफर करते हैं

Yes Bank: 60 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटिजंस को 7.50% की दर से सालाना ब्याज दे रहा है.
IndusInd Bank: 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए 7.75% की दर से इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है
RBL Bank: 18 महीने से 36 महीने की अवधि के लिए 7.70% की दर से सालाना ब्याज दे रहा है
Bandhan Bank: 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए 7.95% की दर से सालाना ब्याज दे रहा है

मिनिमम डिपॉजिट कितना होता है

सीनियर सिटिजंस के लिए FD की मिनिमम डिपॉजिट अमाउंट बैंक के हिसाब से अलग-अलग होती है. कुछ बड़े बैंक ₹1,000 से FD शुरू करते हैं, जबकि कुछ में मिनिमम डिपॉजिट अमाउंट 5,000-10,000 रुपये होता है.

FD करते समय इन बातों का ध्यान रखें

रिटायरमेंट के बाद रेगुलर सुरक्षित आमदनी के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट आज भी सीनियर सिटिजंस की पहली पसंद होती है. बैंक सीनियर सिटिंजस को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज भी देते हैं, लेकिन FD चुनते समय सिर्फ ये देखना कि कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है, काफी नहीं है. FD की अवधि, टैक्स, समय से पहले निकासी और बैंक की सिक्योरिटी वगैरह भी देखना जरूरी है. हम यहां पर 7 ऐसे प्वाइंट्स बता रहे हैं, जिन्हें आपको ध्यान रखना चाहिए

1- ब्याज दर नहीं, FD की अवधि देखें
कई बार सबसे ज्यादा ब्याज किसी खास अवधि पर मिलता है, लेकिन अगर आपको पैसे की जरूरत दो साल बाद पड़ सकती है और आपने पांच साल की FD करा दी, तो बीच में FD तोड़ने पर मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है. इसलिए FD की अवधि को अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें

2- प्री-मैच्योर विद्ड्ऱल के नियम जरूर समझें
इमरजेंसी में FD समय से पहले तोड़नी पड़ सकती है. ऐसे में बैंक कितनी पेनल्टी चार्ज करेगा और आपको वास्तव में कितना ब्याज मिलेगा, यह पहले देख लें. कुछ बैंक प्रीमैच्योर क्लोजर पर ब्याज दर में कटौती करते हैं.

3- पूरी रकम एक ही FD में न रखें
मान लीजिए किसी सीनियर सिटिजन के पास 20 लाख रुपये हैं. पूरी रकम को एक ही पांच साल की FD में लॉक करने की बजाय अलग-अलग अवधि की FD बनाई जा सकती हैं. इसे FD लैडरिंग कहा जाता है. इससे अलग-अलग समय पर पैसा उपलब्ध हो सकता है और पूरी रकम एक साथ री-इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती.

4- बैंक की सेफ्टी भी देखें
ज्यादा ब्याज देने वाले स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD पर रिटर्न ज्यादा हो सकता है, लेकिन सीनियर सिटिजंस को सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. DICGC के तहत एक डिपॉजिटर को एक बैंक में कुल मिलाकर 5 लाख रुपये तक, मूलधन और ब्याज सहित, डिपॉजिट इंश्योरेंस मिलता है. बड़ी रकम होने पर अलग-अलग बैंकों में डायवर्सिफिकेशन करना एक सही तरीका हो सकता है.

5- मंथली इनकम चाहिए या मैच्योरिटी पर पैसा?
अगर हर महीने खर्च के लिए पैसे चाहिए तो नॉन-कुमुलेटिव FD का विकल्प देखा जा सकता है, जिसमें ब्याज एक रेगुलर समय पर मिलता है. वहीं अगर अभी पैसों की जरूरत नहीं है तो FD में ब्याज जुड़ता रहता है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ मिलता है.

6- टैक्स और TDS को नजरअंदाज न करें
FD पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल इनकम हो सकता है, इसलिए सिर्फ ब्याज दर का विज्ञापन देखकर अपना वास्तविक रिटर्न तय नहीं करें. टैक्स कटने के बाद आपके हाथ में कितना पैसा आएगा, यह भी कैलकुलेट करें.

7- पूरी रिटायरमेंट सेविंग्स को FD में न रखें
सीनियर सिटिजंस के लिए FD का मकसद सिर्फ रिटर्न बढ़ाना नहीं, बल्कि कैपिटल सेफ्टी, रेगुलर इनकम और लिक्विडिटी का संतुलन बनाना भी है. इसलिए जरूरत के हिसाब से FD के साथ SCSS, पोस्ट ऑफिस स्कीम और इमरजेंसी फंड जैसे विकल्पों को भी पोर्टफोलियो में जगह दी जा सकती है

आखिर में सबसे जरूरी बात यही है कि सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली FD हमेशा आपके लिए सबसे सही FD हो, यह जरूरी नहीं. सही FD वह है जो आपकी जरूरत के हिसाब से रिटर्न, सुरक्षा और टैक्स के बीच सही बैलेंस बनाए.

Share This Article