आखिर क्यों Flexi Cap Funds है निवेशकों की पसंद! देखिए टॉप 10 फ्लेक्सी कैप फंड्स

sureofficialmedia_admin
10 Min Read
Top 10 Flexi Cap Funds: Why This Mutual Fund Category Is Popular Among Investors

फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स (Flexi cap mutual funds) इक्विटी म्यूचुअल फंड की एक कैटेगरी होती है. इन फंड्स में फंड मैनेजर सभी तरह की कंपनियों में निवेश करते हैं, चाहे वो लार्जकैप हो, मिडकैप हो या फिर स्मॉलकैप हो. फंड मैनेजर को ये आज़ादी होती है कि वो मार्केट के हालात और कंपनियों की वैल्युएशन को देखते हुए तय कर सकता है कि किस कैटेगरी में कितना पैसा लगाया जाए.

दूसरे इक्विटी फंड्स में निवेश को लेकर कुछ तय नियम होते हैं, जैसे कि किसी खास कैटेगरी के फंड को अपने पोर्टफोलियो का एक निश्चित हिस्सा उसी कैटेगरी की कंपनियों में लगाना होता है, लेकिन फ्लेक्सी कैप फंड में ऐसा नहीं होता है. लार्ज, मिडकैप और स्मॉलकैप के बीच निवेश का कोई तय अनुपात नहीं होता है.

फ्लेक्सी कैप फंड्स में क्या खास है?

SEBI ने नवंबर 2020 में फ्लेक्सी कैप को म्यूचुअल फंड की अलग कैटेगरी के तौर पर पेश किया था. इसके पहले इसी तरह के फीचर्स या लचीलेपन के साथ कई फंड्स मल्टीकैप कैटेगरी में भी आते थे, लेकिन SEBI ने देखा कि इससे कंफ्यूजन पैदा हो रही है, तो सेबी ने इसको अलग कैटेगरी बना दिया, जिससे ज्यादा स्पष्टता आई. अब नए नियमों के मुताबिक
फ्लेक्सी कैप फंड को अपनी कुल संपत्ति का कम से कम 65% इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करना जरूरी है. हालांकि लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में कितना पैसा लगाया जाए, इसकी कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा तय नहीं है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

मान लीजिए फंड मैनेजर को लगता है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के भाव काफी महंगे हो गए हैं, तो वो इन कंपनियों में निवेश घटाकर लार्जकैप कंपनियों में निवेश को बढ़ा सकता है. अगर उसे लगता है कि आर्थिक सुधार के दौर में छोटी और मझोली कंपनियों में ज्यादा तेजी की संभावना है, तो वो वहां निवेश बढ़ा सकता है.

1 फंड हाउस, 1 फ्लेक्सी कैप फंड

SEBI के Categorisation and Rationalisation नियमों के तहत किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस को सिर्फ एक फ्लेक्सी कैप फंड लाने की इजाजत है. मतलब, एक AMC के पास इस कैटेगरी में एक ही फंड हो सकता है. यही वजह है कि कई फंड हाउस अपने फ्लेक्सी कैप फंड्स को प्रमुख इक्विटी फंड के तौर पर पेश करते हैं और इसमें बड़ी रकम का निवेश भी होता है.

अगर कोई निवेशक फ्लेक्सी कैप फंड्स में 1 साल के अंदर ही यूनिट बेचकर निकल जाता है, तो 1% तक एग्जिट लोड (Exit Load) लगता है. अगर एक साल पूरा होने के बाद यूनिट बेचता है तो आम तौर पर एग्जिट लोड नहीं लगता है. ऐसा इसलिए ताकि निवेशक लंबी अवधि के लिए ही इसमें निवेश करें.

किन निवेशकों को इसमें निवेश करना चाहिए

वैसे तो इसमें कोई भी निवेश कर सकता है, मगर पहली बार इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए फ्लेक्सी कैप फंड्स बेहतर विकल्प हो सकता है. अगर किसी निवेशक को ये तय करने में परेशानी होती है कि वो अपना पैसा लार्जकैप, मिडकैप या स्मॉलकैप में कितना-कितना लगाए तो ये चिंता फ्लेक्सी कैप फंड दूर कर देता है. फंड मैनेजर अपने विवेक के आधार पर तय करता है कि कितना पैसा कहां लगाना है. इस तरह निवेशक को एक ही फंड के जरिए अलग-अलग साइज की कंपनियों में निवेश का एक्सपोजर मिल सकता है.

मध्यम से लेकर थोड़ा ज्यादा जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशक भी फ्लेक्सी कैप फंड में निवेश कर सकते हैं. इन फंड्स में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में भी निवेश हो सकता है, इसलिए इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव सिर्फ लार्जकैप फंड्स के मुकाबले ज्यादा हो सकता है. मगर, लंबी अवधि के निवेश में ये उतार-चढ़ाव कम हो सकता है, लेकिन रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है.

लंबी अवधि के लक्ष्य वाले निवेशक भी फ्लेक्सी फंड कैप पर विचार कर सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स को अलग-अलग चुनकर अपना पोर्टफोलियो तैयार नहीं करना चाहते हैं. उनके लिए अकेला यही फंड उनका काम कर देता है.

TOP 10 FLEXI CAP FUNDS

अब जरा एक नजर डालते हैं साल 2026 के कुछ फ्लेक्सी कैप फंड्स के रिटर्न पर. यहां पर हमने AUM के हिसाब से टॉप 10 फ्लेक्सी कैप फंड्स का एक टेबल दिया है, जिसमें 3 साल और 5 साल के रिटर्न दिखाया गया है.

Fund (Direct Plan-Growth)AUM (Rs Crore)3Y(%)5Y(%)
Parag Parikh Flexi Cap Fund1,47,40512.1811.12
HDFC Flexi Cap Fund1,13,60614.5715.68
Kotak Flexicap Fund56,39210.469.95
AB Sun Life Flexi Cap Fund29,04413.9410.93
ICICI Prudential Flexi Cap Fund25,89515.1614.38
UTI Flexi Cap Fund24,1637.344.09
SBI Flexicap Fund23,2357.917.55
Franklin India Flexi Cap Fund19,3859.6910.66
Motilal Oswal Flexi Cap Fund14,16017.5012.39
Axis Flexi Cap Fund13,94313.218.38

इस टेबल को देखने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि साल 2026 में बेस्ट फ्लेक्सी कैप फंड AUM के हिसाब से Parag Parikh Flexi Cap Fund, HDFC Flexi Cap Fund और Kotak Flexicap Fund हैं, जिन्होंने अच्छा रिटर्न दिया है. बाकी सबसे दमदार रिटर्न देने वालों में Motilal Oswal Flexi Cap Fund है, जिसने 3 साल में 17.50% का रिटर्न दिया है और 5 साल में 12.39% का रिटर्न दिया है. ये डेटा 31 जुलाई 2026 तक का है.

इन बातों का जरूर ध्यान रखें

किसी फ्लेक्सी फंड का चुनाव सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहिए कि उसने बीते समय में बहुत अच्छा रिटर्न दिया है, ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है. एक ही कैटेगरी में होने के बावजूद अलग-अलग फ्लेक्सी कैप फंड्स का पोर्टफोलियो, जोखिम और निवेश का तरीका काफी अलग हो सकता है. इसलिए फंड चुनने से पहले इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.

  • अलग-अलग अवधि का रिटर्न देखें: सिर्फ 1 साल का रिटर्न देखकर फैसला न करें, कम से कम 3 साल, 5 साल या 10 साल की भी रिटर्न देखें. किसी एक साल में आया बहुत ज्यादा रिटर्न पूरी तस्वीर नहीं बताता.
  • बेंचमार्क से तुलना करें: फंड ने कितना रिटर्न दिया, ये देखने के साथ ये भी देखें कि उसने अपने बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले कैसा प्रदर्शन किया है. इससे पता चलता है कि फंड बाजार से स्टैंडर्ड के हिसाब से बेहतर प्रदर्शन कर पाया या नहीं.
  • एक्सपेंस रेश्यो भी देखें: फंड को चलाने का खर्च आपके निवेश से इनडायरेक्ट रूप से वसूला जाता है. लंबे समय तक निवेश करने पर एक्सपेंस रेश्यो में छोटा सा अंतर भी आपके कुल रिटर्न पर असर डाल सकता है.
  • फंड का पोर्टफोलियो जरूर देखें: फंड की सबसे बड़ी हिस्सेदारी किन कंपनियों में है, कौन से सेक्टर ज्यादा वजन रखते हैं और लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में पैसा किस अनुपात में लगा है, जरूर देखें.
  • फंड मैनेजर का रिकॉर्ड देखें: फंड का प्रदर्शन केवल मौजूदा फंड मैनेजर से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. अगर बीच में फंड मैनेजर छोड़कर चला गया फिर कोई दूसरा आ गया तो रिटर्न में अंतर आ सकता है. तो पुराने प्रदर्शन का कुछ हिस्सा पहले की मैनेजमेंट टीम से जुड़ा हो सकता है.
  • सिर्फ रैंकिंग न देखें: आज जो फंड Top 10 में है, जरूरी नहीं कि अलग-अलग बाजार स्थितियों में भी उसका प्रदर्शन वैसा ही रहा हो. तेजी, गिरावट और उतार-चढ़ाव वाले बाजारों में फंड ने कैसा प्रदर्शन किया, यह भी देखना चाहिए.
  • एग्जिट लोड और दूसरी शर्तें भी देंखें: अलग-अलग स्कीम में मिनिमम SIP और मिनिमम इन्वेस्टमेंट की रकम अलग हो सकती है. साथ ही, तय अवधि से पहले पैसा निकालने पर एग्जिट लोड भी लग सकता है. निवेश करने से पहले स्कीम की ये शर्तें जरूर पढ़ें.

Disclaimer:
This article is for educational and informational purposes only and should not be considered investment advice, financial advice, or a recommendation to buy, sell, or hold any mutual fund or other financial product. Mutual fund investments are subject to market risks, and past performance does not guarantee future returns. Investors should carefully read all scheme-related documents and consider their investment objectives, risk appetite, financial situation and investment horizon before making any investment decision. Where required, investors should consult a SEBI-registered investment adviser or qualified financial professional before investing.

Share This Article