इस हफ्ते शेयर मार्केट में 9 IPO आएंगे. जिसमें 3 मेनबोर्ड IPO मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेस (Manipal Health Enterprises), जुनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) और एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स (MV Electrosystems) हैं. इन 3 मेनबोर्ड IPO में से सबसे बड़ा इश्यू मनीपाल हेल्थ एंटरप्राइजेस का है. जिसमें कंपनी 9,275 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. जबकि इन तीनों मेनबोर्ड इश्यू से 11,300 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इनके अलावा, बाकी 6 SME IPO होंगे.
अगर आप इन IPO में पैसा लगाना चाहते हैं. तो आपको कंपनी से लेकर इस इश्यू की डिटेल में जानकारी होनी चाहिए. इन कंपनियों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या चल रहा है. आगे इनकी क्या योजनाएं हैं? चलिए एक-एक करके समझते हैं.
Manipal Health Enterprises IPO
ये इस हफ्ते का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है. ये इश्यू 29 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने 560-590 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस IPO का कुल साइज 9,275 करोड़ रुपये है, जो इसे अगले हफ्ते खुलने वाला सबसे बड़ा इश्यू बनाता है.
इसमें 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 1,275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है. कंपनी के शेयर BSE और NSE, दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगीइस इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल लीड मैनेजर की भूमिका निभा रही है.
इस IPO पर बाजार की खास नजर इसलिए भी रहेगी, क्योंकि ये साइज और सेक्टर, दोनों ही मायनों में अहम है. पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल और हेल्थकेयर कंपनियां निवेशकों के फोकस में बनी हुई हैं, क्योंकि हेल्थकेयर की बढ़ती डिमांड, इंश्योरेंस की पहुंच में इजाफा और ऑर्गनाइज्ड हॉस्पिटल चेन्स की ग्रोथ जैसे फैक्टर इस सेक्टर को आकर्षक बना रहे हैं.
मणिपाल हेल्थ का ये इश्यू परखेगा कि प्राइमरी मार्केट में एक बड़े हेल्थकेयर ऑफर के लिए संस्थागत निवेशकों की कितनी भूख बची हुई है, खासकर तब जब पूरा IPO मार्केट पहले से ही काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है.
Manipal Health Enterprises IPO Details
| IPO खुलेगा | 29 जुलाई |
| IPO बंद | 31 जुलाई |
| प्राइस बैंड | ₹560-₹590 |
| लॉट साइज | 25 शेयर |
| कर्मचारी डिस्काउंट | 56 |
| लिस्टिंग अनुमान | 5 अगस्त |
ग्रे मार्केट में क्या हलचल
ग्रे मार्केट में मणिपाल हेल्थ के IPO को लेकर काफी चर्चा है. 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे तक इसका आखिरी ग्रे मार्केट प्रीमियम 25 रुपये था. मतलब अपर प्राइस बैंड पर इसकी लिस्टिंग 615 रुपये पर हो सकती है. यानी 4% के करीब प्रीमियम के साथ ये लिस्ट हो सकता है
Juniper Green Energy IPO
मेनबोर्ड सेगमेंट की अगली कंपनी है जुनिपर ग्रीन एनर्जी, जिसका IPO जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा. कंपनी नए शेयर जारी करके 1,800 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं है. इस इश्यू के लीड मैनेजर की जिम्मेदारी ICICI सिक्योरिटीज के पास है.
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का बाजार में आना ऐसे समय हो रहा है, जब रिन्यूएबल एनर्जी भारत में सबसे मजबूत इन्वेस्टमेंट थीम में से एक बनी हुई है. निवेशकों की नजर ग्रीन पावर, एनर्जी ट्रांजिशन, स्टोरेज, ट्रांसमिशन और बढ़ती बिजली मांग से जुड़ी कंपनियों पर टिकी हुई है. ये इश्यू तय करेगा कि प्राइमरी मार्केट में रिन्यूएबल एनर्जी ऑफर के लिए कितनी डिमांड है.
Juniper Green Energy IPO Details
| IPO खुलेगा | 30 जुलाई |
| IPO बंद | 3 अगस्त |
| प्राइस बैंड | अभी तय नहीं |
| लॉट साइज | अभी तय नहीं |
| कर्मचारी डिस्काउंट | अभी तय नहीं |
| नए शेयर | ₹1,800 करोड़ |
MV Electrosystems IPO
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का इश्यू भी 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा. इसका कुल साइज 290 करोड़ रुपये है, और ये पूरी तरह फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाया जा रहा है. संडे कैपिटल इस इश्यू की लीड मैनेजर है. भले ही MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स का इश्यू, मणिपाल हेल्थ और जुनिपर ग्रीन के मुकाबले साइज में छोटा है, लेकिन ये भी अगले हफ्ते की IPO की लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज करेगा. इस साल इलेक्ट्रिकल और पावर से जुड़े बिजनेस निवेशकों का खास ध्यान खींच रहे हैं, क्योंकि मार्केट लगातार पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल कैपेक्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डिमांड से जुड़ी कंपनियों की तलाश में है
MV Electrosystems IPO Details
| IPO खुलेगा | 30 जुलाई |
| IPO बंद | 3 अगस्त |
| प्राइस बैंड | अभी तय नहीं |
| लॉट साइज | अभी तय नहीं |
| कर्मचारी डिस्काउंट | अभी तय नहीं |
| नए शेयर | ₹290 करोड़ |
6 SME IPO कौन से हैं?
अगले हफ्ते SME सेगमेंट में भी काफी एक्शन देखने को मिलेगा. कुल 6 कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं.
1- एडवांस टेक्नोफोर्ज
IPO 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा. इसका फिक्स्ड इश्यू प्राइस 95 रुपये है. जिसके जरिए कंपनी 24.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 30 जुलाई तक इसका अलॉटमेंट हो सकता है. ये BSE SME पर लिस्ट होगा. 3 अगस्त को इसकी लिस्टिंग हो सकती है. इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का है.
2- प्रॉपशॉप इवेंट्स एंड एग्जिबिशन्स
IPO 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 65-69 रुपये तय किया गया है. इसका कुल इश्यू साइज 28.57 करोड़ रुपये है, जिसमें 21.56 करोड़ रुपये का फ्रेश कैपिटल और 5.52 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. इसके शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे.
3- पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग
IPO 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 285-301 रुपये के बीच तय किया गया है. इश्यू का कुल साइज 159.83 करोड़ रुपये है, जिसमें 151.82 करोड़ रुपये फ्रेश कैपिटल के तौर पर जुटाए जाएंगे. कंपनी BSE SME पर लिस्ट होगी. इस कंपनी का GMP इस पूरे हफ्ते में सबसे ज्यादा चल रहा है. जो कि इश्यू प्राइस से 80% से ऊपर है. जो इसे SME सेगमेंट का सबसे चर्चित IPO बना रहा है.
4- HR हाइजीन प्रोडक्ट्स
IPO 29 जुलाई को खुलेगा और 31 जुलाई को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 83-88 रुपये के बीच है. कुल इश्यू साइज 53.95 करोड़ रुपये है, जिसमें 40.44 करोड़ रुपये फ्रेश कैपिटल और 10.79 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए जाएंगे. कंपनी BSE SME पर लिस्ट होगी।
5- धवल पैकेजिंग
IPO 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 92-97 रुपये रखा गया है. इश्यू साइज 36.36 करोड़ रुपये है, जिसमें से 34.54 करोड़ रुपये फ्रेश कैपिटल होगा.
6- फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक
IPO 31 जुलाई को खुलेगा और 4 अगस्त को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 151-159 रुपये के बीच तय किया गया है. इश्यू का कुल साइज 39.04 करोड़ रुपये है, जिसमें 29.67 करोड़ रुपये फ्रेश कैपिटल और 7.41 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल शामिल है. इसके शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे.
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है, और इसे निवेश सलाह नहीं माना जाना चाहिए. IPO में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी IPO में निवेश से पहले कंपनी के प्रॉस्पेक्टस, फाइनेंशियल्स, बिजनेस मॉडल और वैल्युएशन का विस्तार से अध्ययन करें. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) एक अनौपचारिक संकेतक है और यह लिस्टिंग गेन या नुकसान की गारंटी नहीं देता. निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, निवेश से पहले सभी संबंधित दस्तावेज ध्यान से पढ़ें.

