देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) ऑफ इंडिया के शेयरों में शुक्रवार, 7 अगस्त को जोरदार तेज़ी देखने को मिल रही है. LIC ने पहली तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद शेयरों में ये तेज़ी दिखाई दे रही है.
Q1FY27 में LIC का मुनाफा 22.81% बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये हो गया है, पिछले साल की इसी तिमाही में 10,986 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. LIC की प्रीमियम से आय भी 6.75% बढ़कर 1,27,250 करोड़ रुपये हो गई है.
VNB और मार्जिन में रचा इतिहास
LIC ने ‘वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस’ (VNB) में नया इतिहास ही रच दिया है. LIC का VNB 61.32% उछलकर ₹3,136 करोड़ पर पहुंच गया है. VNB मार्जिन भी सालाना आधार पर 15.4% से बढ़कर 22.9% पहुंच गया है.
VNB का मतलब है कि नई बेची गई पॉलिसीज से भविष्य में LIC को जितना अनुमानित मुनाफा मिलेगा, उसकी आज की वैल्यू को ही कहते हैं.
LIC का शेयर आज, 7 अगस्त को मार्केट खुलने के थोड़ी देर बाद ही 2.4% उछलकर 396.85 तक पहुंच गया. हालांकि ये उस ऊंचाई से अब नीचे फिसल चुका है. सुबह के 11 बजे शेयर 1.30%की बढ़त के साथ 392.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस साल अबतक LIC का शेयर करीब 8% तक कमजोर हुआ है.
LIC के दमदार नतीजों के बाद बड़े ब्रोकरेज क्या राय रखते हैं इसके शेयरों को लेकर एक नजर इस पर डालते हैं. यहां पर हम जेफरीज और गोल्डमैन सैक्स ब्रोकरेज की राय देखेंगे.
Jefferies की LIC पर ‘BUY’ रेटिंग
जेफरीज ने LIC का टारगेट प्राइस ₹480 से बढ़ाकर ₹530 प्रति शेयर कर दिया है. जो कि पिछली क्लोजिंग ₹387.5 से 36.8% अपसाइड है. जेफरीज ने कहा कि जून तिमाही में LIC ने अपने कंपटीटर्स के मुकाबले मार्जिन गैप 200-300 बेसिस प्वाइंट्स तक घटाया है. जेफरीज ने India APE ग्रोथ सिर्फ 7% रही इसको निराशाजनक बताया है.
Goldman Sachs की LIC पर ‘Neutral’ रेटिंग
गोल्डमैन सैक्स ने LIC के लिए टारगेट प्राइस को ₹475 प्रति शेयर दिया है जो कि 22.6% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज का कहना है कि नॉन-PAR सेविंग्स/प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स और पॉजिटिव रेट-रिलेटेड असम्प्शंस से वैल्यू बनी, लेकिन ज्यादा खर्च/GST से यह आंशिक रूप से बेअसर हुआ.
Bernstein की LIC पर ‘Market-perform’ रेटिंग
बर्नस्टीन ने LIC के लिए अपनी “Market-perform” रेटिंग को बरकरार रखा है, टारगेट प्राइस ₹500 रुपये दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि टॉप-लाइन ग्रोथ मामूली, लेकिन मार्जिन आउटलुक सही है.
Q1FY27 में मार्जिन में लगातार सुधार देखने को मिला है. इसकी दो वजहे हैं-
प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव: LIC अब पहले से ज्यादा non-par पॉलिसी बेच रही है. ये पॉलिसी पारंपरिक PAR प्लांस के मुकाबले कंपनी के लिए ज्यादा फायदेमंद होती हैं.
फेवरेबल यील्ड कर्व मूवमेंट: बॉन्ड/ब्याज दरों की चाल कंपनी के पक्ष में रही. LIC अपने प्रीमियम का पैसा सरकारी बॉन्ड्स और डेट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाती है.
अब सरकार ने OFS के जरिए 6.5% हिस्सेदारी बेच दी है, तो ये अनिश्चितता फिलहाल के लिए दूर हो गई. जिससे आगे शेयर के ऊपर जाने की गुंजाइश बनती है.
ALSO READ –
Motilal Oswal की LIC पर “Buy” रेटिंग
पहली तिमाही के नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल ने अपनी “Buy” रेटिंग को बरकरार रखा है, टारगेट प्राइस ₹480 रुपये दिया है, यानी करीब 24% अपसाइड की गुंजाइश है. ब्रोकरेज ने जिन दो बातों पर जोर दिया है कि वो है VNB (Value of New Business) में सालाना आधार पर 61% की तेज उछाल और VNB मार्जिन में 22.9% तक की तेज बढ़त, जिसे non-par प्रोडक्ट्स की बढ़ी हुई हिस्सेदारी से सपोर्ट मिला.
ब्रोकरेज ने FY27-FY28 के लिए VNB मार्जिन के अनुमान बढ़ाए हैं, इसके पीछे तीन वजहें बताईं हैं.
- प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार
- प्रोटेक्शन बिजनेस में मजबूत ग्रोथ
- मजबूत सॉल्वेंसी पोजीशन
Emkay की LIC पर ‘Buy’ रेटिंग
जून तिमाही के नतीजों के बाद Emkay ने LIC के लिए अपनी “Buy” रेटिंग को बरकरार रखा है, टारगेट प्राइस ₹550 है, यानी करीब 42% अपसाइड देखने को मिल सकता है.
नतीजों पर ब्रोकरेज का कहना है कि मार्जिन परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रहा, VNB (Value of New Business) मार्जिन बढ़कर 22.9% पर पहुंचा, और VNB सालाना आधार पर 61% बढ़ा
ब्रोकरेज ने FY27-FY29 के लिए VNB मार्जिन के अनुमान बढ़ाए हैं, इसके पीछे तीन वजहें बताईं:
| Brokerage | Price Target | Upside % |
|---|---|---|
| Jefferies | Rs 530 (BUY) | ~36.8% |
| Goldman Sachs | Rs 475 (Neutral) | ~22.5% |
| Bernstein | Rs 500 (Market-perform) | ~28% |
| Emkay | Rs 550 (BUY) | ~42% |
| Motilal Oswal | Rs 480 (BUY) | ~24% |
ALSO READ-

