LPG सिलिंडर मिलने में हो जाएगी दिक्कत! अभी पूरा करें e-KYC का काम, सिर्फ 1 दिन बचा है; देखिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

sureofficialmedia_admin
6 Min Read
LPG e-KYC Deadline Tomorrow: Complete the Process Now to Get Your Cylinder

LPG e-KYC deadline: अगर आप चाहते हैं कि आपको LPG गैस सिलिंडर मिलता रहे, तो आज ही अपनी e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर लीजिए. क्योंकि अब सिर्फ एक दिन का ही वक्त बचा है. इसकी आखिरी तारीख 23 अगस्त, 2026 है. इसलिए आप चाहें Indane, Bharat Gas या HP Gas के ग्राहक हों, e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने से चूक गए तो उन्हें गैस का सिलिंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए फटाफट आज ही अपना e-KYC पूरा कर लीजिए, आखिरी तारीख का इंतजार मत कीजिए.

गैस कंपनियों की ओर से बार-बार e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने की अपील की जा रही थी, पहले इसकी डेडलाइन 16 अगस्त, 2026 थी. मगर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्ठी और फिर दूसरी छुट्टियों के कारण कई लोग e-KYC प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए.

LPG कंपनियों की ओर से ग्राहकों को लगातार e-KYC पूरा करने के लिए कहा जा रहा था. इसके लिए 16 अगस्त 2026 की डेडलाइन तय की गई थी. लेकिन स्वतंत्रता दिवस और लॉन्ग वीकेंड की वजह से कई ग्राहक समय पर KYC नहीं कर पाए हैं. इसके बाद डेडलाइन को बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया है. इससे उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो e-KYC नहीं करवा पाए थे.

कैसे करें e-KYC?

e-KYC कराने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है. आपको कहीं पर भी जाने की ज़रूरत नहीं है. सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है. आप चाहे Indane के ग्राहक हों, Bharat Gas या HP Gas के ग्राहक हो, सभी की प्रक्रिया बिल्कुल एक जैसी है. लेकिन इससे पहले आपके पास कुछ चीजें बिल्कुल तैयार होनी चाहिए, जो LPG e-KYC कराने के लिए चाहिए.

  • आधार कार्ड नंबर
  • LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • LPG कंज्यूमर नंबर या LPG ID
  • इंटरनेट की सुविधा वाला स्मार्टफोन
  • आपके LPG प्रोवाइडर का ऑफिशियल ऐप

तो चलिए अब इसको एक-एक करके स्टेप-बाय-स्टेप समझ लेते हैं-

  • पहला स्टेप – अपने LPG गैस सिलेंडर प्रोवाइडर का ऐप डाउनलोड करें, जैसे, Indane के लिए IndianOil One, Bharat Gas के लिए Hello BPCL, या HP Gas के लिए HP Pay
  • दूसरा स्टेप – Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें, फिर इसमें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें या लॉगिन करें
  • तीसरा स्टेप – होम स्क्रीन पर “Aadhaar eKYC” चुनें, ऐप आपसे लाइव फोटो लेने के लिए कहेगा. फेस स्कैन सफल होने के बाद, आपकी eKYC रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी

नोट करे कि eKYC आमतौर पर 24–48 घंटों के भीतर अप्रूव हो जाती है. अगर नहीं होती है तो अपने LPG प्रोवाइर से संपर्क कर सकते हैं.

अपने LPG प्रोवाइडर्स के ऐप से कैसे इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, ये भी देख लीजिए

Indane के ग्राहकों के लिए

  • Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप को डाउनलोड करें
  • अपने LPG अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
  • मेनू बार में जाकर My Profile पर क्लिक करें.
  • यहां Re-KYC का विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर डालें.
  • आधार FaceRD ऐप के जरिए चेहरे के वेरिफिकेशन के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  • ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें.

Bharat Gas के ग्राहकों के लिए

  • भारत गैस के ग्राहक ‘Hello BPCL’ ऐप डाउनलोड करें
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • होमपेज पर LPG सेक्शन पर जाकर LPG ID पर क्लिक करें
  • e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें.
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करने के बाद Aadhaar FaceRD के जरिए चेहरा स्कैन कर प्रक्रिया को पूरी करें.

HP Gas के ग्राहकों के लिए

  • HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप को डाउनलोड करें
  • मोबाइल नंबर से रजिस्टर या साइन-इन करें
  • डैशबोर्ड पर LPF/Gas Connection के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Aadhaar Authentication के ऑप्शन को चुनें
  • आधार के लिए सहमति दें और जरूरी फ़ेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
  • कन्फर्म करें कि वेरिफिकेशन स्टेटस सफलतापूर्वक अपडेट हो गया है या नहीं.

23 अगस्त को भी चूके तो क्या होगा?

पहली बात तो ये कि आपके पास दूसरा मौका शायद नहीं मिलेगा, इसलिए अभी के अभी e-KYC को पूरा करें. क्योंकि अगर इस बार आप चूक गए तो सरकार की तरफ से आपके बैंक अकाउंट में आने वाले सब्सिडी- चाहे वो सामान्य सब्सिडी हो या उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी रोक दी जाएगी. इतना ही नहीं, LPG कनेक्शन को ‘सस्पेंडेड’ या ‘डॉर्मेंट’ की कैटेगरी में डाल दिया जाएगा. इसके बाद आप ऐप, IVR या व्हाट्सअप के जरिए बुकिंग की कोशिश करेंगे, तो आपकी बुकिंग रिजेक्ट हो जाएगी.

Share This Article