Sure Official MediaSure Official MediaSure Official Media
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
    • Privacy Policy
      • Disclaimer
Search
  • Advertise
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.
Font ResizerAa
Sure Official MediaSure Official Media
Font ResizerAa
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
Search
  • Home
  • Stock Market
  • Corporate
  • Commodity Market
  • IPO
  • Personal Finance
  • Policy
  • About Us
    • Privacy Policy
Follow US
  • Advertise
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.

छंटनी के बाद मुआवज़े की चर्चा; माइक्रोसॉफ्ट के सेवरेंस पैकेज में कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेगा?

sureofficialmedia_admin
Last updated: July 9, 2026 3:15 pm
sureofficialmedia_admin
Share
5 Min Read

अक्सर हम नौकरी मिलने पर पैकेज की चर्चा तो खूब करते हैं, लेकिन नौकरी जाने के बाद क्या पैकेज मिला, इसका जिक्र कम ही होता है. मगर माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें भी नाम कमा लिया है. दुनिया की दिग्गज IT कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने इसी हफ्ते 4,800 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है, जो कि उसकी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का 2.1% है.

Contents
छंटनी से ज्यादा, मुआवज़े की चर्चानौकरी जाने के बाद भी सैलरी!किसको कितना मुआवज़ा मिलेगा?सैलरी के अलावा भी मिलेंगे कई फायदे

छंटनी से ज्यादा, मुआवज़े की चर्चा

ये सच में उन परिवारों के लिए झटका है, जिनके घर के सदस्य की नौकरी गई है. मगर, नौकरी जाने का दर्द थोड़ा कम हो सकता है, अगर कंपनी निकाले गए कर्मचारियों को एक अच्छा सेवरेंस पैकेज देकर विदा करे. माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी के बाद अब उसके मुआवजा पैकेज की भी काफी चर्चा और सराहना हो रही है. बिज़नेस इनसाइडर्स के हवाले से ये बताया जा रहा है कि अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट से निकाले गए कुछ कर्मचारियों को 39 हफ्ते का बेसिक वेतन सेवरेंस पैकेज के रूप में दिया जा सकता है.

इसके अलावा, उन्हें कुछ समय तक स्टॉक वेस्टिंग का फायदा और हेल्थकेयर कवरेज भी जारी रहेगा. मतलब नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को आर्थिक और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं काफी लंबे समय तक मिलती रहेंगी. ऐसे में उनकी चुनौतियां थोड़ी कम हो सकती हैं

नौकरी जाने के बाद भी सैलरी!

बिजनेस इनसाइडर ने सेवरेंस पेपर्स को देखा है, जिसके मुताबिक अमेरिका में निकाले गए ज्यादातर कर्मचारियों को पहले कम से कम 60 दिनों तक माइक्रोसॉफ्ट के पेरोल पर रखा जाएगा. इस दौरान उन्हें अपनी नियमित बेसिक सैलरी मिलती रहेगी. मतलब, छंटनी के बाद भी तुरंत ही उनकी सैलरी नहीं बंद होगी. बल्कि उन्हें लगभग दो महीने तक सामान्य वेतन मिलता रहेगा.

किसको कितना मुआवज़ा मिलेगा?

जब ये 60 दिन का पेरोल खत्म हो जाएगा, तब अतिरिक्त सेवरेंस पैकेज की शुरुआत होगी. जो कुछ कर्मचारियों के लिए 39 हफ्ते का है. मतलब, ये पैकेज हर कर्मचारी के लिए एक समान नहीं है, बल्कि ये कर्मचारी के रोल, पोज़ीशन और उसने कितने साल तक कंपनी में काम किया है, इस बात से तय होगा. अब जरा देखते हैं कि सेवरेंज पैकेज की कैलकुलेशन कैसे की जाएगी.

  • लेवल 64 या उससे नीचे के कर्मचारियों को कंपनी में हर 6 महीने की सेवा के बदले 1 हफ्ते की बेसिक सैलरी मिलेगी
  • लेवल 65 से 67 के कर्मचारियों को कंपनी में हर 6 महीने की सर्विस के लिए 2 हफ्ते की बेसिक सैलरी दी जाएगी
  • लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को अधिकतम 39 हफ्ते की बेसिक सैलरी दी जा सकती है
  • लेवल 68 और इससे सीनियर अफसरों के लिए अलग योजना है, जो कि इस सेवरेंस पैकेज से अलग होगा

सैलरी के अलावा भी मिलेंगे कई फायदे

स्टॉक वेस्टिंग जारी रहेगी
निकाले गए कर्मचारियों के लिए माइक्रोसॉफ्ट का सेवरेंस पैकेज सिर्फ मुआवज़े की रकम तक सीमित नहीं है. बल्कि कर्मचारियों को कई और सुविधाएं भी दी जा रही हैं. जैसे – पात्र कर्मचारियों को कंपनी में काम के वर्षों के आधार पर 6 से 12 महीने तक स्टॉक वेस्टिंग का फायदा मिलता रहेगा. Stock Vesting का अर्थ ये है कि कंपनी की ओर से कर्मचारी को दिए गए शेयरों पर उसका पूरा अधिकार एक साथ नहीं मिलता, बल्कि समय के साथ धीरे-धीरे मिलता है.

मगर बीच में ही नौकरी चली गई तो इस स्थिति में आगे मिलने वाले शेयर भी कंपनियों की ओर से रोक दिए जाते हैं, कंपनियां शेयरों को कर्मचारियों को नहीं जारी करती हैं. लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने इसका ठीक उलटा किया, उसने अपने सेवरेंस पैकेज में ये सुविधा दी है कि जो भी कर्मचारी निकाले गए हैं और जो स्टॉक वेस्टिंग के पात्र हैं, उनको 6 से 12 महीने तक स्टॉक वेस्टिंग जारी रहेगी. मतलब – नौकरी भले चली जाए, लेकिन तय अवधि तक उन्हें कंपनी के शेयर मिलते रहेंगे.

हेल्थकेयर कवरेज मिलता रहेगा
माइक्रोसॉफ्ट निकाल गए कर्मचारियों को 6 महीने तक मुफ्त हेल्थकेयर कवरेज भी दे रही है. इसके बाद कर्मचारी चाहें तो अमेरिका के COBRA (Consolidated Omnibus Budget Reconciliation Act) कानून के तहत जरूरी प्रीमियम का भुगतान करके एक साल तक उसी हेल्थ इंश्योरेंस को जारी रख सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट का मकसद है कि छंटनी के बाद कर्मचारियों को तुरंत स्वास्थ्य बीमा और स्टॉक बेनिफिट्स जैसे फायदों से हाथ न धोना पड़े. उनकी आर्थिक और स्वास्थ्य से जुड़ी सुरक्षा बनी रहे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Sure Official MediaSure Official Media
Follow US
© 2026 Sure Official Media. All Rights Reserved.
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?