SBI Changes Cash Withdrawal Rules: SBI के ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा झटका लगने जा रहा है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने Basic Savings Bank Deposit (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज में बदलाव कर दिया है. जो कि 1 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे.
नए सर्विस चार्ज नियम कैश निकालने (cash withdrawals) से जुड़े हैं. नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर से BSBD खाताधारकों को महीने में पहले 4 कैश निकासियां फ्री होंगी. इसके बाद, हर अतिरिक्त कैश निकासी पर बैंक ₹15+ GST चार्ज वसूलेगा. यानी 5वीं, छठी, 7वीं और उसके बाद की हर कैश निकासी पर कस्टमर को 15 रुपये अलग से चार्ज देना होगा.
किन कैश निकासियों पर लगेगा चार्ज
सबसे बड़ा बदलाव इस बात में है कि इन 4 मुफ्त निकासियों की गिनती कैसे की जाएगी. पहले डिजिटल लेनदेन को मंथली सीमा में शामिल नहीं किया जाता था, लेकिन 1 अक्टूबर से इसको फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया गया है.
1- SBI ATM या फिर दूसरे किसी बैंक के ATM से कैश निकालते हैं, तो 4 के बाद हर निकासी पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा
2- SBI की ब्रांच जाकर अगर वहां से भी कैश निकासी करते हैं तो भी 4 बार ही कैश फ्री होगा, इसके बाद चार्ज लगेगा
3- अब डिजिटल लेन-देन को भी SBI ने इस कैटेगरी में डाल दिया गया है, जो कि पहले शामिल नहीं था.
4- आधार-इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए भी 4 कैश निकासियों के बाद अतिरिक्त चार्ज देना होगा
ALSO READ –
BSBD Account क्या होता है?
BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account एक ऐसा सेविंग्स अकाउंट है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बिना मिनिमम बैलेंस मेनटेन किए बगैर ही बैंकिंग सुविधाएं चाहते हैं. इसमें कस्टमर्स को सिर्फ बेसिक सुविधाएं ही मिलती हैं. जैसे –
- बैंक की ब्रांच में जाकर फॉर्म भरकर पैसे निकाल सकते हैं
- इस अकाउंट में चेक बुक की सुविधा नहीं मिलती है
- ATM के जरिए भी कैश निकालने की सुविधा होती है
- SBI की तरफ से RuPay ATM-cum-Debit Card दिया जाता है
एक ज़रूरी बात, अगर किसी ग्राहक के पास पहले से SBI का सामान्य सेविंग्स अकाउंट है, तो वो BSBD अकाउंट नहीं खोल सकता है, अगर वो BSBD अकाउंट खोलना चाहते हैं तो उसे अपना पुराना SBI सेविंग्स अकाउंट BSBD अकाउंट खुलने के 30 दिनों के अंदर बंद करना होगा.
BSBD खाते में कौन-कौन सी सुविधाएं फ्री हैं
- RuPay ATM-cum-Debit Card फ्री मिलता है, इसके लिए कोई एन्युअल मेनटेनेंस फीस नहीं ली जाती है
- NEFT और RTGS जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स चैनल्स के जरिए अकाउंट में पैसे क्रेडिट होने पर कोई चार्ज नहीं लगता
- केंद्र या राज्य सरकार की ओर से मिले चेक को जमा करने, कलेक्ट करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है
- अगर BSBD खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ, तो उसे दोबारा एक्टिवेट करने के लिए कोई चार्ज नहीं
- अगर कोई व्यक्ति अपना BSBD खाता बंद करना चाहता है तो उसके लिए कुछ चार्ज देना पड़ सकता है
ALSO READ-

