SBI Funds Management IPO: शेयर मिलेंगे या नहीं, आज हो सकता है अलॉटमेंट; लिस्टिंग से पहले GMP में जलवा

sureofficialmedia_admin
5 Min Read
SBI Funds Management IPO Allotment Likely Today

अगर आपने SBI Funds Management IPO के लिए अप्लाई किया है, तो आज आपका इंतज़ार खत्म हो सकता है. ₹9,812.91 करोड़ के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 17 जुलाई को होने की उम्मीद है. अलॉटमेंट तय होने के बाद निवेशक ये जान सकेंगे कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं.

अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

आपने इस IPO में आवेदन किया है, तो आप KFin Technologies (रजिस्ट्रार), BSE या NSE की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसका तरीका नीचे बताया गया है, साथ ही वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है.

KFin Technologies (रजिस्ट्रार) के जरिए

  • KFin Technologies के IPO Allotment पेज पर जाएं – https://ipostatus.kfintech.com/
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से SBI Funds Management चुनें
  • अब PAN, Application Number या DP/Client ID लिखें
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट करें और अलॉटमेंट स्टेटस देखें

NSE की वेबसाइट से

  • NSE के IPO Allotment पेज पर जाएं – https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • Equity विकल्प चुनें
  • SBI Funds Management को सेलेक्ट करें
  • अपना Application Number और PAN दर्ज करें
  • इसके बाद अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा

BSE की वेबसाइट से

  • BSE के IPO Allotment पेज पर जाएं – https://www.bseindia.com/investors/appli_check
  • Issue Type में Equity चुनें
  • ड्रॉपडाउन से SBI Funds Management को सेलेक्ट करें
  • Application Number या PAN Number दर्ज करें
  • कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें
  • आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा

21 जुलाई को लिस्टिंग

अगर आपको शेयर अलॉट हो गया तो अब अगला इंतज़ार लिस्टिंग का होगा. SBI Funds Management IPO की BSE और NSE पर 21 जुलाई को लिस्टिंग प्रस्तावित है. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया था. ये पब्लिक इश्यू पूरी तरह Offer for Sale (OFS) था, जिसके तहत मौजूदा शेयरधारकों State Bank of India (SBI) और Amundi ने 17.10 करोड़ शेयर बेचे. चूंकि इसमें कोई नए शेयर नहीं जारी किए गए थे, इसलिए IPO से जुटाई गई रकम का कोई हिस्सा SBI Funds Management को नहीं मिलेगा. पूरी रकम शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों के पास जाएगी.

लिस्टिंग के बाद क्या बदलेगा?

IPO के बाद कंपनी की शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर में बदलाव होगा. प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 98.2% से घटकर 89.8% रहने की उम्मीद है. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 10.2% तक बढ़ जाएगी. मार्केट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इससे कंपनी के शेयरों में लिक्विडिटी और ट्रेडिंग वॉल्यूम बेहतर हो सकते हैं.

इश्यू को बम्पर रिस्पॉन्स

ये IPO 14 जुलाई से 16 जुलाई तक निवेशकों के लिए खुला था और इसे सभी कैटेगरी से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. IPO अपने अंतिम दिन 41.66 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिससे लगभग 2.98 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं. कुल बिडिंग वैल्यू के मामले में ये रिलायंस पावर, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और ICICI प्रूडेंशियल AMC के बाद भारत का 5वां सबसे बड़ा IPO बन गया है. सबसे बोलियां संस्थागत निवेशकों की ओर से मिलीं.

QIB140.11 गुना
NII22.51 गुना
RII3.60 गुना

लिस्टिंग से पहले GMP में जलवा

लिस्टिंग से पहले निवेशकों की नज़रें इस बात पर टिकी रहती हैं कि इश्यू को ग्रे मार्केट में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो अच्छी बात ये है कि ग्रे मार्केट में IPO को लेकर सेंटीमेंट्स काफी पॉजिटिव हैं. Investor Gain के मुताबिक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 97 रुपये प्रति शेयर चल रहा है. अपर प्राइस बैंड ₹574 के मुकाबले ये करीब 16.90% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. यानी इसकी लिस्टिंग 671 रुपये पर होने की उम्मीद है.

हालांकि, देखा जाए तो 6 जुलाई के बाद से GMP में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. शुरू में इसका GMP 140 रुपये था, बीच में गिरकर ये 75 रुपये तक भी चला गया, फिर इसमें सुधार आया और 97 रुपये ये सेटल हुआ है. मगर ध्यान रहे कि ये अनौपचारिक मार्केट का संकेत होता है और असली लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है.

Share This Article