देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AUM के आधार पर) SBI फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) का IPO आज यानी 14 जुलाई, 2026 से बोली लगाने के लिए खुल गया है. इस इश्यू में निवेशक 16 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं. ये इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है यानी कंपनी के दो मुख्य शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारियां बेचेंगे. वो शेयरहोल्डर्स हैं – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अमुंडी इंडिया होल्डिंग (Amundi India Holding). OFS से जो भी पैसा आएगा, वो इन्हीं दोनों शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा, कंपनी को कुछ नहीं मिलेगा.
IPO की डिटेल्स
IPO का प्राइस बैंड ₹545-₹574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इसके कर्मचारियों के लिए 54 रुपये का डिस्काउंड है. अपर प्राइस बैंड पर इस इश्यू ₹9,812.91 करोड़ है, यानी 10,000 करोड़ रुपये के करीब. इसमें कुल 17,09,56,631 शेयर ऑफर किए गए हैं.
| IPO खुला | 14 जुलाई |
| IPO बंद | 16 जुलाई |
| प्राइस बैंड | ₹545-₹574 |
| लॉट साइज | 26 शेयर |
| इश्यू टाइप | ऑफर फॉर सेल |
| लिस्टिंग | BSE, NSE |
| इश्यू साइज | ₹9,812.91 करोड़ |
रिटेल निवेशकों के लिए 26 शेयर का एक लॉट है, यानी उन्हें इतने शेयर तो खरीदने ही होंगे, न्यूनमत निवेश ₹14,924 है. इसके बाद वो चाहें तो 26 के मल्टीपल में शेयर खरीद सकते हैं. 13 लॉट तक यानी 338 शेयर खरीद सकते हैं, जिसकी वैल्यू ₹1,94,012 पड़ेगी. क्योंकि रिटेल निवेशक 2 लाख रुपये तक का ही निवेश कर सकते हैं.
- रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज 26 शेयरों का है, अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹14,924 है
- sNII के लिए 14 लॉट (364 शेयर) है, इनके लिए अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹2,08,936 है
- bNII के लिए 68 लॉट्स (1,768 शेयर) है, अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹10,14,832 है
16 जुलाई तक आप इस इश्यू में पैसा लगा सकते हैं, इसके अगले दिन 17 जुला को शेयरों के अलॉटमेंट का फैसला हो जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि 21 जुलाई को इसकी लिस्टिंग दोनों एक्सेचेंज NSE और BSE पर हो जाएगी.
ग्रे मार्केट में क्या हलचल है?
IPO के GMP को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Investorgain के मुताबिक – सुबह 10:02 AM तक SBI फंड्स मैनेजमेंट का ग्रे मार्केट प्रीमियम 98 रुपये चल रहा था. इस हिसाब से चूंकि अपर प्राइस बैंड 574 रुपये है, तो ये 672 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकता है, मतलब 17.07% का प्रीमियम मिल सकता है. हालांकि GMP कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, ये निवेशकों के सेंटीमेंट्स की झलक है.
Investorgain के मुताबिक बीते 9 सेशन में ग्रे मार्केट की गतिविधियों को अगर देखा जाए तो 98 रुपये का प्रीमियम एक बियरिश आउटलुक की ओर इशारा करता है. क्योंकि इश दौरान GMP 75 रुपये से लेकर 140 रुपये तक गया है.
Note: (GMP is sourced from grey market dealers and is indicative only. Always conduct your own due diligence)
क्या कहते हैं ब्रोकरेज
भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AUM के आधार पर), करीब सभी बड़े ब्रोकरेजेस ने IPO को Subscribe रेटिंग दी है. ज्यादातर ब्रोकरेजेस का फोकस लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर, लिस्टिंग गेन पर ही नहीं. कंपनी की मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी और रिटर्न रेश्यो को बड़ी ताकत के रूप में देखा गया है. इस IPO में आपको पैसे लगाने चाहिए या नहीं, ये पूरी तरह से आपका फैसला है. लेकिन ब्रोकरेज इस इश्यू को लेकर क्या राय रखते हैं. इस पर एक नज़र डालते है.
| ब्रोकरेज | IPO पर राय | कारण |
| JM Financial | Subscribe | देश की सबसे बड़ी AMC, मजबूत AUM ग्रोथ, इंडस्ट्री में लीडरशिप, लॉन्ग टर्म ग्रोथ की उम्मीद |
| Anand Rathi | Subscribe | पैसिव एसेट्स, PMS और B30 म्यूचुअल फंड एसेट्स में कंपनी की मजबूत पकड़ |
| Arihant Capital | Subscribe for long term | वैल्यूएशन बड़े लिस्टेड कंपटीटर्स के बराबर या उनसे कम है. मार्केट में मजबूत पोजीशन और बेहतर रिटर्न रेश्यो आकर्षक हैं |
| Ventura Securities | Subscribe | SBI ब्रांड, बड़ा रिटेल कस्टमर बेस, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और Amundi की ग्लोबल विशेषज्ञता |
| Swastika | Subscribe for long-term investors | FY26 के अनुमानित आधार पर कंपनी का P/E रेश्यो 38.12x है, इंडस्ट्री के औसत 41.64x से कम है. IPO का वैल्यूएशन सही है |

