Sky Alloys and Power ने दाखिल किया DRHP; IPO में OFS और फ्रेश शेयर होंगे जारी

sureofficialmedia_admin
3 Min Read
Sky Alloys and Power Files DRHP With SEBI

स्काय अलॉयज एंड पावर (Sky Alloys and Power) ने IPO के लिए SEBI में DRHP फाइल कर दिया है. ये छत्तीसगढ़ की स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. IPO में नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा. कंपनी ने इसके पहले भी IPO के लिए SEBI में अर्जी दी थी, 29 सितंबर, 2025 को IPO के डॉक्यूमेंट्स जमा कराए थे, लेकिन बाद में 5 दिसंबर, 2025 को इस वापस ले लिया था.

IPO में 1.78 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा, जिसमें फ्रेश इश्यू 1.6 करोड़ होंगे और ऑफर फॉर सेल 18.07 लाख शेयरों का होगा, जिसमें प्रमोटर रवि सिंघल और उनकी पत्नी निशा सिंघल अपनी हिस्सेदारियां बेचेंगे. पहली बार जब IPO के लिए अर्जी दी थी, तब भी यही आंकड़े थे.

अभी IPO की सटीक तारीख और प्राइस बैंड (Price Band) का ऐलान नहीं हुआ है. क्योंकि SEBI के पास अपने शुरुआती दस्तावेज यानी DRHP जमा कराए हैं, इसलिए वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही कंपनी तारीखों और प्राइस बैंड की घोषणा करेगी. कंपनी के इस IPO के लिए Gretex Corporate Services और Arihant Capital Markets बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि MUFG Intime India इसकी रजिस्ट्रार है. शेयरों की लिस्टिंग NSE, BSE दोनों में होगी.

क्या करती है कंपनी

कंपनी मुख्य रूप से स्टील बनाने वाली एक इंटीग्रेटेड कंपनी है. ये कई तरह के प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चर करती है. जैसे –

  • एम एस बिलेट्स
  • स्पॉन्ज आयरन
  • TMT सरिया
  • फेरो अलॉयज

कंपनी सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग में नहीं है बल्कि स्टील और उससे जुड़े कच्चे माल की ट्रेडिंग भी करती है. इसमें एम एस बिलेट्स, स्पॉन्च आयरन और स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले दूसरे रॉ मैटेरियल्स में ट्रेड करती है.

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल

कंपनी ने DRHP में बताया है कि IPO के जरिए जो भी नया फंड आएगा, उसका इस्तेमाल खासतौर पर दो कामों के लिए किया जाएगा.

  • 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपने ऊपर बकाया कर्ज को चुकाने या कम करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल करेगी, मार्च 2026 तक कंपनी के ऊपर कुल 318 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था
  • बाकी बचे हुए पैसे का इस्तेमाल रोजमर्रा के कामकाज, बिजनेस को बढ़ाने, नई तकनीकों को शामिल करने में किया जाएगा

DRHP में कंपनी ने लिखा है कि “शेयर बाजार में लिस्ट होने से कंपनी की पहचान और साख बढ़ेगी, इससे मौजूदा और नए ग्राहकों के बीच ब्रैंड इमेज मजबूत होगी. भारतीय बाजार में कंपनी के शेयरों के लिए एक पब्लिक मार्केट तैयार होगा, जहां आसानी से ट्रेडिंग की जा सकेगी.

Share This Article