Best IPOs of 2026: खराब लिस्टिंग के बावजूद दमदार कमाई! ये 7 IPOs इश्यू प्राइस से 80-150% ऊपर

sureofficialmedia_admin
8 Min Read
Best Performing IPOs of 2026: 7 Stocks that Give Best Returns from 80 percent to 150 percent From Issue Price

2026 में भारतीय शेयर बाजार में IPOs की भरमार रही, लेकिन जैसा कि हर साल होता है, कुछ मुट्ठी भर IPO ही रहे जो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आए. इनमें से कुछ IPO तो ऐसे हैं जिनकी लिस्टिंग खराब रही या बहुत मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुए, लेकिन अब वो अपने इश्यू प्राइस से 80-100% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. इनमें से कई को अच्छा सब्सक्रिप्शन भी नहीं मिला था. आइए जानते हैं ऐसे ही 7 दमदार IPOs की पूरी कहानी.

1- Omnitech Engineering Ltd.

सेक्टर: प्रिसीजन इंजीनियरिंग/इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स
लिस्टिंग: 5 मार्च 2026, 11% डिस्काउंट पर
CMP: ₹585.50

राजकोट, गुजरात की Omnitech Engineering हाई-प्रिसीजन इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है, जो ऑटोमोटिव, एनर्जी और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को सेफ्टी-क्रिटिकल पार्ट्स सप्लाई करती है. कंपनी का ₹583 करोड़ का IPO 25 फरवरी 2026 में आया था, जिसमें ₹418 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹165 करोड़ ऑफर फॉर सेल था।

Omnitech की लिस्टिंग काफी खराब रही, शेयर 5 मार्च 2026 को ₹227 के इश्यू प्राइस से 11% नीचे, यानी ₹202 पर लिस्ट हुआ, लेकिन इसके बाद कंपनी ने ज़बरदस्त वापसी की, और आज ये स्टॉक अपनी इश्यू प्राइस से करीब 158% ऊपर ट्रेड कर रहा है.

2- OnEMI Technology Solutions Ltd. (Kissht)

सेक्टर: फिनटेक / डिजिटल लेंडिंग
लिस्टिंग: 8 मई 2026, 11-12% प्रीमियम पर
CMP: ₹319.50

Kissht और Ring ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी OnEMI Technology, डिजिटल लेंडिंग और पेमेंट्स स्पेस में काम करती है. ₹926 करोड़ का ये IPO 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 तक खुला था. कुल 9.5 गुना सब्सक्राइब हुआ. 8 मई 2026 को शेयर ₹171 के इश्यू प्राइस से करीब 11-12% प्रीमियम पर, यानी ₹190-191 पर लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद से स्टॉक ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है, और अब ये इश्यू प्राइस से करीब 101% ऊपर है.

3- SEDEMAC Mechatronics Ltd.

सेक्टर: ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स/कंट्रोल सिस्टम्स
लिस्टिंग: 11 मार्च 2026, 13.5% प्रीमियम पर
CMP: ₹2,645

पुणे बेस्ड SEDEMAC Mechatronics ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECUs) बनाती है. ₹1,087 करोड़ का ये IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था, यानी कंपनी को खुद कोई फंड नहीं मिला, मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची.

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कोई खास प्रीमियम नहीं दिख रहा था, लेकिन 11 मार्च 2026 को स्टॉक ने सबको चौंकाते हुए ₹1,352 के इश्यू प्राइस से 13.5% प्रीमियम पर, यानी ₹1,535 पर एंट्री की. तब से लेकर अब तक स्टॉक इश्यू प्राइस से करीब 100% ऊपर जा चुका है.

ALSO READ-

4- GSP Crop Science Ltd.

सेक्टर: एग्रोकेमिकल्स/क्रॉप प्रोटेक्शन
लिस्टिंग डे: 24 मार्च 2026, 2.5-4% के मामूली प्रीमियम पर
CMP: ₹589

अहमदाबाद की GSP क्रॉप साइंस साल 1985 से एग्रोकेमिकल सेक्टर में है और इंसेक्टिसाइड्स, हर्बिसाइड्स और फंगीसाइड्स बनाती है. ₹400 करोड़ के इस IPO को 16 मार्च 2026 में लॉन्च किया गया, जिसमें रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी कमज़ोर रही, जबकि संस्थागत डिमांड ने इश्यू को मजबूती दी

इसका प्राइस बैंड ₹304-320 प्रति शेयर था. 24 मार्च 2026 को शेयर मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. BSE पर 3.84% प्रीमियम के साथ ₹332.30 पर और NSE पर 2.5% प्रीमियम के साथ ₹328 पर. भले ही लिस्टिंग बहुत खास नहीं थी, लेकिन इसके बाद स्टॉक ने लगातार ग्रोथ दिखाई और अब ये इश्यू प्राइस से करीब 83% ऊपर है.

5- Gaudium IVF & Women Health Ltd.

सेक्टर: हेल्थकेयर/फर्टिलिटी सर्विसेज़
लिस्टिंग: 27 फरवरी 2026, 5% प्रीमियम पर
CMP: ₹140.14

दिल्ली बेस्ड गॉडियम IVF, फर्टिलिटी और IVF ट्रीटमेंट सर्विसेज़ देने वाली कंपनी है, जो हब-एंड-स्पोक मॉडल पर पूरे भारत में फैली हुई है. ₹165 करोड़ का यह IPO 20 फरवरी 2026 में आया और इसे 7.27 गुना सब्सक्राइब किया गया.

27 फरवरी 2026 को शेयर ₹79 के इश्यू प्राइस से 5% प्रीमियम पर, यानी ₹83 पर लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद कंपनी ने लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दी. 22 जुलाई को ही इसने 52 हफ्ते का हाई
₹163.18 बनाया. ये इश्यू प्राइस से करीब 75% ऊपर ट्रेड कर रहा है.

6- Amagi Media Labs Ltd.

सेक्टर: SaaS / मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी
लिस्टिंग डे: 21 जनवरी 2026, 12% डिस्काउंट पर (भारी सब्सक्रिप्शन के बावजूद कमज़ोर डेब्यू)
CMP: 657.75

बेंगलुरु बेस्ड Amagi, क्लाउड-बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड TV टेक्नोलॉजी में काम करती है . कंपनी Pluto TV, Samsung TV Plus जैसे बड़े FAST प्लेटफॉर्म्स को सर्विस देती है. ₹1,789 करोड़ का ये IPO 13 जनवरी 2026 में आया और इसे 30.22 गुना सब्सक्राइब किया गया, लेकिन जितना धमाकेदार सब्सक्रिप्शन रहा, लिस्टिंग उतनी ही फीकी रही.

21 जनवरी 2026 को शेयर ₹361 के इश्यू प्राइस से करीब 12% के डिस्काउंट पर ₹317-318 पर लिस्ट हुआ. जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका था. लेकिन इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे भरोसा वापस जीता. आज ये स्टॉक इश्यू प्राइस से करीब 80% ऊपर पहुंच चुका है.

7- Shadowfax Technologies Ltd.

सेक्टर: लॉजिस्टिक्स/डिलीवरी
लिस्टिंग डे: 28 जनवरी 2026, 9% डिस्काउंट पर
CMP: ₹220.32

फ्लिपकार्ट-बैक्ड लॉजिस्टिक्स कंपनी Shadowfax, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और D2C ब्रांड्स के लिए डिलीवरी सर्विस देती है. ₹1,907 करोड़ के इस बड़े IPO को 20 जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया, जिसमें QIB और रिटेल दोनों की डिमांड ठीक-ठाक रही, जबकि NII सेगमेंट में सब्सक्रिप्शन कमज़ोर रहा.

28 जनवरी 2026 को शेयर ₹124 के इश्यू प्राइस से करीब 9% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ, जो इस साल की सबसे ज्यादा ट्रैक की गई लॉजिस्टिक्स IPO के लिए निराशाजनक शुरुआत थी. लेकिन इसके बाद कंपनी ने प्रॉफिटेबिलिटी और क्विक कॉमर्स ग्रोथ के दम पर निवेशकों का भरोसा जीता, और अब स्टॉक लिस्टिंग प्राइस से करीब 78% ऊपर है.

इससे तो यही लगता है किसी कंपनी की लिस्टिंग कैसी होती है, इससे लॉन्ग टर्म में कोई फर्क नहीं पड़ता. साथ ही, सब्सक्रिप्शन का हाइप हमेशा लिस्टिंग गेन में नहीं बदलता. यहीं पर सोच में फर्क आता है कि IPO में पैसा सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए लगाना है या फिर लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ पर. ये फैसला पूरी तरह से निवेशकों का है.

हालांकि हर IPO में ये तस्वीर नहीं दिखती, ये सिर्फ चुनिंदा टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट है; इस साल आए बाकी दर्जनों IPOs में से कई फ्लैट या नेगेटिव रिटर्न पर भी ट्रेड कर रहे हैं. उसकी बात फिर कभी.

ALSO READ-

Share This Article